फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi visit in up

चुनाव समिति अध्यक्ष बनने के बाद मोदी पहली बार आएंगे यूपी

Thu, 08 Aug 2013 12:02 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
modi visit in up

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक सितंबर में होगी। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, गुजरात के मुख्यमंत्री व केंद्रीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन


यह फैसला बुधवार को यहां भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में किया गया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक के बाद मोदी लगभग 15 हजार कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


इसमें मंडल अध्यक्ष और मंडल महामंत्री के ऊपर के पदाधिकारी शामिल होंगे।

केंद्रीय चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष बनने के बाद मोदी पहली बार उत्तर प्रदेश आएंगे। संभवत: वह पहली बार प्रदेश में पार्टी के किसी अधिकृत फोरम की बैठक में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद राजनाथ सिंह भी पहली बार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि पार्टी के रणनीतिकारों ने मोदी के मथुरा दौरे के बहाने उनकी यूपी में सक्रियता का संदेश देने की रणनीति बनाई है।


जैसी पहले से ही चर्चा है कि मोदी को यूपी से चुनाव लड़ाया जा सकता है। इस नाते उनका मथुरा दौरा काफी अहम हो गया है। दरअसल, भाजपा जिन मुद्दों पर हिंदुत्व के मुद्दे को धार देती है। उसमें अयोध्या व काशी के साथ-साथ मथुरा भी है।

जनसंघ के संस्थापकों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली भी यहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed