फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi's constituncy will get 24 hour electricity suply

मोदी इफेक्टः काशी को 24 घंटे बिजली

Tue, 03 Jun 2014 08:44 AM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 08:44 AM IST
विज्ञापन
modi's constituncy will get 24 hour electricity suply

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को वाराणसी को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा कर भाजपा विधायक श्यामदेव रायचौधरी ‘दादा’ का छह दिनों से चल रहा अनशन मिठाई खिलाकर तुड़वाया।

विज्ञापन


दोपहर में लखनऊ स्थित शास्त्री भवन में मुख्यमंत्री के साथ ‘दादा’ की बातचीत हुई। वाराणसी में 24 घंटे बिजली की मांग को लेकर अड़े ‘दादा’ की बात सीएम ने मान ली।
विज्ञापन


उन्होंने पावर कारपोरेशन और पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी एपी मिश्रा को इसके निर्देश दिए हैं। अमर उजाला से बातचीत में ‘दादा’ ने कहा कि यह काशी की जनता की जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मिल विधायक ने सुनाई परेशानी

modi's constituncy will get 24 hour electricity suply

‘दादा’ ने बताया कि शास्त्री भवन स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम अखिलेश यादव से उनकी बातचीत हुई। उन्होंने सीएम से कहा कि काशी देश की संस्कृति और अध्यात्मिक राजधानी है।

अब प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र भी है। बावजूद इसके काशी की जनता कष्ट में है। क्या आप चाहेंगे कि बिजली की किल्लत की वजह से आपके प्रदेश की जनता बेहाल और त्रस्त रहे? मुख्यमंत्री ने कोयले की कमी का भी हवाला दिया।

बाद में सीएम ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी को वाराणसी को निर्बाध आपूर्ति देने का निर्देश दे दिया। इस दौरान पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक एपी मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता लालजी टंडन की मौजूदगी में रहे।

दादा पहले भी बिजली की आपूर्ति को लेकर अनशन कर चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed