फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi rally in kanpur

कोर्ट के फैसले से मोदी रैली का रास्ता साफ

Sat, 19 Oct 2013 02:21 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 19 Oct 2013 02:21 AM IST
विज्ञापन
modi rally in kanpur

भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली कानपुर के कल्याणपुर में ही होगी। हाईकोर्ट ने रैली स्थल को लेकर उठाई गई आपत्ति खारिज कर दी है।

विज्ञापन


कोर्ट ने रैली पर रोक लगाने को लेकर दाखिल जनहित याचिका दावा साबित न कर पाने के आधार पर निरस्त कर दी।

कानपुर की दलित महिला सुनील कुमारी की याचिका पर न्यायमूर्ति शिवकुमार सिंह और न्यायमूर्ति संजय मिश्र की खंडपीठ ने सुनवाई की।

याचिका में दावा किया गया था कि जिला प्रशासन ने मोदी की रैली जिस स्थान पर करने की अनुमति दी है वह जमीन दलितों की है। प्रशासन ने रैली के लिए स्थान स्वीकृत करते समय इनकी अनुमति नहीं ली।
विज्ञापन


रैली के आयोजन से कृषि भूमि खराब होगी। इसके विपरीत प्रदेश सरकार का पक्ष रखते हुए रामानंद पांडेय और पंकज सक्सेना ने कहा कि राजस्व रिकार्ड में भूमि पुलिस विभाग के नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


याचीगणों का नाम खसरा-खतौनी या किसी राजस्व अभिलेख में दर्ज नहीं है। जो सूची प्रस्तुत की गई है उससे जमीन पर उनका टाइटिल साबित नहीं होता है।

वहीं, भाजपा का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता केशरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि रैली की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

अंतिम क्षणों में स्थान बदलने से कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। कोर्ट ने दलीलें सुनने के बाद कहा कि याचीगण जमीन पर अपना टाइटिल साबित करने में नाकाम रहे हैं। उपलब्ध रिकार्ड से भूमि पर उनका दावा साबित नहीं है।

रैली ठीक एक दिन बाद है अत: इस स्तर पर याचिका में हस्तक्षेप करने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed