फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   modi rally in agra

मोदी की आगरा रैली सबसे अधिक संवेदनशील

Tue, 19 Nov 2013 01:38 AM IST
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 19 Nov 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
modi rally in agra

आगरा में नरेंद्र मोदी की 21 नवंबर को कोठी मीना बाजार मैदान में होने वाली रैली पर आतंकी खतरे की आशंका को लेकर अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। रक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों की मानें तो आगरा रैली सबसे अधिक संवेदनशील है। एजेंसियों ने अपनी रिपोर्ट में आगाह किया है।

विज्ञापन


मोदी कई आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। पटना रैली में हुए बम धमाकों के बाद खतरा और बढ़ गया है। सूत्रों की मानें तो इन आतंकी संगठनों में तीन लश्कर-ए-तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन और सिमी प्रमुख हैं।
विज्ञापन


आगरा के नजदीक स्थित अलीगढ़ सिमी का गढ़ रहा है। खुफिया रिपोर्ट में आगरा में पिछले सालों में हुए बम धमाकों का भी जिक्र किया गया है। इनमें जय हास्पिटल बम कांड, विशाल ढाबा पर मिले जिंदा टाइम बम, खंदौली में बस में हुए बम विस्फोट और सदर में हुए विस्फोटों का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही कारण है कि आईबी समेत सभी रक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से रैली के दौरान निगरानी रखेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed