{"_id":"8d57077fa1914885ad231869f9f56504","slug":"modi-kanpur-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में आज होगी मोदी की ‘विजय शंखनाद रैली’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में आज होगी मोदी की ‘विजय शंखनाद रैली’
अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 19 Oct 2013 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शनिवार को कानपुर में इंदिरानगर के बुद्धा पार्क में होने वाली रैली की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
भाजपा की ‘विजय शंखनाद रैली’ में नरेंद्र मोदी मंच से साढ़े तीन बजे संबोधन करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अमित शाह और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने रैली की पूर्व संध्या पर सारे इंतजामों का रिहर्सल किया।
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के साथ गुजरात से आई 11 सदस्यीय सुरक्षा टीम ने रैली स्थल से लेकर हैलीपैड तक का निरीक्षण करके व्यवस्थाएं जानीं।
अमित शाह ने तैयारियों का जायजा लेने के बाद आयोजकों से कहा कि मोदी के मंच के सामने की दीर्घा में शेड का इंतजाम कराया जाए क्योंकि दोपहर बाद धूप जनता पर पड़ेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद कल्याण सिंह, प्रदेश प्रभारी अमित शाह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर जगतवीर सिंह द्रोण, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र, जिलाध्यक्ष एवं रैली संयोजक सुरेंद्र मैथानी बैठेंगे।
रैली स्थल पर तीन मंच बने हैं। बीच के मंच पर नरेंद्र मोदी के अलावा दस अन्य लोग होंगे। दाएं और बाएं बने मंच पर भाजपा के विधायक, सांसदों के अलावा प्रदेश और क्षेत्र कमेटी के शीर्ष नेतागण रहेंगे।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और प्रदेश सहप्रभारी रामेश्वर चौरसिया ने बताया कि नरेंद्र मोदी की रैली में किसी तरह का कोई पास नहीं जारी किया गया है। रैली में कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।