फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mob attack on peace party leader geeta

रैली में महिला नेता पर भीड़ का हमला

Wed, 05 Feb 2014 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 05 Feb 2014 12:52 PM IST
विज्ञापन
mob attack on peace party leader geeta

पीस पार्टी की मंगलवार को बागपत में हुई रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अय्यूब अंसारी के सामने ही भारी बवाल हो गया। पहले फिल्मी स्टाइल में मंच पर पहुंची बागपत लोकसभा सीट से पूर्व प्रत्याशी एवं हिस्ट्रीशीटर ऊधम करनावल की पत्नी गीतांजलि उर्फ गीता ने दिल्ली-एनसीआर अध्यक्ष मास्टर शेर मौहम्मद को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारे।

विज्ञापन


फिर इस थप्पबड़बाजी से भड़की भीड़ गीता पर टूट पड़ी। वह लात-घूंसों से बचकर भागी तो उसपर पथराव किया गया। उसने बड़ी मुश्किल से दुकान में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


बाद में उसे पुलिस सुरक्षा के बीच वहां से निकाला गया। घटना से इलाके में सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया।

टिकट काटे जाने से नाराज थी गीता

mob attack on peace party leader geeta

पीस पार्टी ने मुजफ्फरनगर दंगे के बाद गीता का टिकट काटकर अनिल गुप्ता को उम्मीदवार बना दिया था, लेकिन गीता खुद को प्रत्याशी बता रही थी। स्थिति साफ करने के लिए ही यह रैली की गई थी।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अय्यूब अंसारी पहुंच गए। दिल्ली-एनसीआर के अध्यक्ष शेर मौहम्मद ने माइक थाम लिया।

वह बोल ही रहे थे, कि अचानक अपने 15-20 समर्थकों के साथ फिल्मी स्टाइल में गीता मंच पर पहुंची। उसने शेर मौहम्मद से माइक छीना और ऐलान कर दिया कि अभी भी वही उम्मीदवार है। गीता ने कहा कि शेर मौहम्मद ने उसके 15-20 लाख रुपये खर्च करा दिए, उसे एक-एक पाई का हिसाब चाहिए। इतना कहते ही उसने शेर मौहम्मद को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए। यह देख आसपास खड़े लोग गीता पर टूट पड़े।

गीता को किया पीस पार्टी से निष्काषित

mob attack on peace party leader geeta

भीड़ में उठे लोगों ने गीता को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाने के लिए मैदान में पैदल ही भाग ली। उसपर पथराव भी किया गया। काफी दूर दौड़कर वह एक दुकान में घुस गई और उसमें बने रास्ते से घर में जाकर दरवाजे बंद कर लिए।

पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची। इलाके में तनाव पैदा हो गया। पुलिस सुरक्षा में गीता को वहां से ले जाया गया। उधर, गीता पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने के अंदर पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें धमकाकर भगाया।

उधर, अय्यूब अंसारी ने गीता को हमेशा के लिए पीस पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा कर दी। गीता ने कहा है कि वह निर्दलीय ही चुनाव लड़ेगी। पीस पार्टी प्रत्याशी अनिल गुप्ता ने गीता के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी जितेंद्र शाही का कहना है कि दोनों ओर से जो तहरीर मिलेगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed