फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Zuluse Muhammadi took place on the birthday of Prophet Muhammad

Mirzapur News: पैगंबर मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर निकले जुलूसे मुहम्मदी

Sat, 06 Sep 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Zuluse Muhammadi took place on the birthday of Prophet Muhammad
मरकजी जश्न व जुलूस में उमड़ी भीड़, संवाद
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को 12 रबी उल अव्वल के अवसर पर जुलूसे मुहम्मदी निकाला गया। जगह-जगह जुलूस के लिए शरबत, शिरनी व पानी की व्यवस्था की गई थी। विभिन्न अंजुमनों की ओर से रोशनी व सजावट भी की गई थी। जुलूस में शामिल अंजुमनों को इनाम भी दिया गया।
विज्ञापन

नगर में मरकजी जश्न व जुलूस ईद मिलादुन्नबी कमेटी की ओर से जुलूस निकाला गया। कुरआन खानी के बाद मुफ्ती शहर की परचम कुशाई के बाद इमामबाड़ा से जुलूस निकाला गया। जुलूस का परचम लेकर कमेटी के सेक्रेटरी सोनावर खां आगे आगे चल रहे थे। जुलूस की कयादत व सदारत मौलाना नजम अली, मौलाना निसार अहमद व अध्यक्ष शुकुरुल्लाह ने की। इस अवसर पर हाजी महबूब आलम, अब्दुल हमीद, राजन पाठक, छोटे खां, मो. अशफाक खां, चुनमुन शुक्ला, नेमत खां आदि थे। ड्रमंडगंज : अंजुम इस्लामिया कमेटी ड्रमंडगंज की ओर से जुलूस निकाला गया। ड्रमंडगंज मस्जिद से निकला जुलूस वन विभाग बैरियर, थाना रोड तथा देवघाट रोड का भ्रमण करते हुए मस्जिद पहुंचा। नमाज अदा करने के बाद जुलूस दफेदार शाह बाबा के मजार पर पहुंचा। यहां फातिहा के बाद समापन हो गया। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय, कमेटी के अध्यक्ष मिस्टर अंसारी, नियाज़ खां, मुस्तफा अंसारी, इब्राहिम अंसारी आदि रहे। हलिया : क्षेत्र में मजहबी झंडे के साथ ऊंट तथा घोड़े पर सवारी करते हुए जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के हलिया, महुगढ़, सोनगढ़ा, राजपुर, धमौली, मनिगढ़ा, परसिया खुर्द आदि गांवों में जुलूस के साथ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था रही। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक श्याम लाल पुलिस कर्मियों के साथ रहे। जिगना : छानबे क्षेत्र में विजयपुर, बिहसड़ा, नरोइया, भांवा, जरैला, जासाबघौरा, हरगढ़, दुगरहा, गोडसर आदि स्थानों पर जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

मुस्लिम समुदाय के लोगो ने विजयपुर के छिपहटी मोहल्ला कामिलिया नगर से जुलूस निकाला। यह दुधिया मोहल्ला, विजयपुर बाजार, तुर्कमान मोहल्ला होते हुए तकिया स्थित कर्बला पर समाप्त हुआ। इसमें मुस्लिम खुद्दाम कमेटी कामिलिया नगर छिपहटी मोहल्ला विजयपुर के सदर आजाद मोहम्मद, गुलाम रसूल, हाफिज इस्लाम, डाॅ. हसनैन, मोहम्मद इस्माइल का सहयोग रहा। चुनार : नगर के दरगाह शरीफ, पीरवाजी शहीद, लालदरवाजा, गोला बाजार आदि इलाकों से जुलूस निकला। दरगाह शरीफ से जुलूस टेकौर, भरपुर नकाशा, लालदरवाजा, चौक बाजार होते हुए दरगाह पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, बाबू नईम, अख्तर अली, समसाद, कुतुबुददीन, रहीम भाई रहे। भांवा : राजगढ़ और मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भांवा,बसंतपुर पहड़ी और देवपुरा में जुलूस निकाला गया। मौलवी अब्दुल वहाव, अकरम आजाद, तौफीक, मुनौवर,सद्दाम हुसैन आदि रहे। क्षेत्राधिकारी मुनेंद्र पाल सिंह, मड़िहान इंस्पेक्टर बालमुकुंद मिश्रा मुस्तैद रहे। लालगंज : लालगंज, बामी, रामपुर वासित अली सहित कई स्थानों पर लोगों ने जुलूस निकाला। इस दौरान हफीज अहमद, अब्दुल अनीश, आलमगीर, शमीम अहमद, अफरोज अहमद रहे। अहरौरा : नगर के बुढ़ादेई से उम्मते मोहम्मदी जश्न ए ईद मिलाद का जुलूस निकाला गया। जुलूस की रहनुमाई मौलाना अंसार उल हक ने की। इत्तेहादुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर साकिर खान ने इस्तकबाल किया। सदर शाकिर खान, मो. डाॅ. अशफाक अहमद मुन्ना, साबिर खान, अख्तर अंसारी, असलम खान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed