फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth should take inspiration from the personalities of people associated with the national movement: Prof. Shobha Gaur

राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े लोगों के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेें युवा : प्रो. शोभा गौड़

Sat, 12 Apr 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Youth should take inspiration from the personalities of people associated with the national movement: Prof. Shobha Gaur
युवाओं को राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े लोगों के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेने की जरुरत है। युवाओं के हृदय में राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव होनी चाहिए। यह कहना है मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ का। वे शुक्रवार को भरुहना स्थित जीडी बिनानी पीजी काॅलेज में इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टाेरिकल रिसर्च और इतिहास विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं। शहादत और विरासत : भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में क्रांतिकारी आंदोलन की भूमिका विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन कुलपति प्रो.शोभा गौंड और प्रबंध समिति के अध्यक्ष गौरी शंकर नेवर, सचिव डॉ राजेश कुमार बांगड़ी, प्रबंध समिति के सदस्यों ने दीप जलाकर किया। इस दौरान डाॅ. ऋषभ कुमार, प्रो. समय सेन गुप्ता, डॉ. राजेश कुमार बांगड़ी, आईसीएचआर के डिप्टी डायरेक्टर डॉ विनोद कुमार, बीएचयू के प्रो. अजय प्रताप, प्राचार्य प्रो. बीना सिंह, प्रो. राजमोहन शर्मा, प्रो. वंदना मिश्रा ने विचार व्यक्त किए। राष्ट्रीय संगोष्ठी में दो समानांतर सत्र का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रो. सत्यनारायण ने की। जेएनयू के डॉ मनोज शर्मा, किरोड़ी मल कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ पुनीत यादव व डाॅ. धीरज कुमार और रविशेखर सिंह ने व्याख्यान दिया। इसमें दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, आंध्र प्रदेश आदि से आए प्रतिभागियों ने शोधपत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed