फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth missing while crossing Kushiyara river, search continues

Mirzapur News: कुशियारा नदी पार करते समय युवक लापता, तलाश जारी

Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth missing while crossing Kushiyara river, search continues
लालगंज।थाना क्षेत्र के रामपुर वासित अली गांव का अजमत शेख सोमवार शाम करीब सात बजे कुशियारा नदी पार करते समय लापता हो गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने नदी के किनारे पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी ।
विज्ञापन

अजमत शेख (18) गांव से वह अपने सात दोस्तों के साथ कुशियारा फाल घूमने गया था। शाम के समय वह अपने पांच साथियों के साथ नदी पार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी पार करने के दौरान ही वह बीच में से लौटने लगा लेकिन अचानक नजरों से ओझल हो गया।उसके एक साथी के पास टॉर्च थी। उसने टार्च से पीछे देखा तो अजमत दिखाई नहीं दिया। शोर मचाने पर अन्य साथी और लोग पहुंचे। युवक को तलाशने लगे। देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका था। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि जानकारी मिलने पर टीम मौके पर जाकर युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed