फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth missing from Pateri found in Bhopal's Gaushala

Mirzapur News: पतेरी से लापता युवक भोपाल के गोशाला में मिला

Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth missing from Pateri found in Bhopal's Gaushala
राजगढ़। थाना क्षेत्र के पतेरी गांव से बाजार जाने के लिए 13 अप्रैल को घर से निकला युवक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर युवक के पिता ने राजगढ़ थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई। इस बीच पुलिस को पता चला कि युवक मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित एक गोशाला में है। पुलिस ने लापता व्यक्ति के पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पतेरी गांव निवासी धनंजय (45) बीते 13 अप्रैल को घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, परंतु घर नहीं लौटे। युवक के पिता ने रिश्तेदारी में काफी खोजबीन की, परंतु युवक का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद युवक के पिता ने राजगढ़ थादे में तहरीर देकर युवक के लापता हो जाने की तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवक के तलाश में जुट गई। छानबीन में पुलिस को मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित एक गोशाला में युवक के होने की सूचना मिली। पुलिस ने लापता व्यक्ति के पिता को सूचना दी। थानाध्यक्ष राणा प्रताप ने बताया कि घर से निकला व्यक्ति भोपाल चला गया था। इसका पता कर उसके पिता को लेने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed