फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth injured after falling from train dies

ट्रेन से गिरकर घायल युवक की मौत

Sun, 12 Sep 2021 09:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Youth injured after falling from train dies
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा के सामने शनिवार की शाम करीब साढे़ पांच बजे डाउन जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस से गिरकर युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। मंडलीय अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किए जाने के बाद रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिलई मौआर गांव निवासी प्रद्युम कुमार पटेल (18) बीए का छात्र था। वह कुछ दिन पूर्व अपने भाई नीरज कुमार पटेल के पास राजस्थान के भरतपुर गया था। वह शनिवार को घर आने के लिए डाउन जोधपुर हावड़ा ट्रेन में प्रयागराज से बैठा था। ट्रेन बिरोही और विंध्याचल स्टेशन के बीच धीमी हुई तो प्रद्युन कुमार ट्रेन से उतरना चाहा। ट्रेन से उतरते समय उसका बांया पैर फिसलकर ट्रेन के नीचे चला गया। घायल अवस्था में ही उसने घर पर सूचना दिया। परिजन तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गए। आरपीएफ के अधिकारियों ने उसे एंबुलेंस से मंडलीय अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रविवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में छोटा था। घर पर रहकर बीए की पढ़ाई करता था। पिता रामबाबू पटेल की मौत पहले हो चुकी है। बड़ा भाई पंकज पटेल व नीरज हैं। मौत की खबर लगते ही माता निर्मला देवी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed