फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth Festival Disha concludes with cultural presentations

Mirzapur News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से युवा महोत्सव दिशा का समापन

Thu, 12 Feb 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth Festival Disha concludes with cultural presentations
राजीव गांधी द​क्षिणी परिसर में आयोजित  दिशा कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छा
मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने बुधवार को बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर का दौरा किया। स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर बेहतर संचालन पर संतुष्टि जताई। स्वास्थ्य व शिक्षा की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कुलपति दक्षिणी परिसर के युवा महोत्सव दिशा के समापन समारोह में पहुंचे। गणेश वंदना से शुरू हुए सांस्कृतिक प्रस्तुति में भगवान राम का विवाह प्रसंग, बिहू, डांडिया, कीर्तन नृत्य आदि ने पूरे पंडाल में तालियों की गूंज के साथ लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। आदियोगी के प्रस्तुति से पूरा परिसर ही आध्यात्म की गोद में चला गया। लोग भगवान शंकर की भक्ति में मलंग होने लगे। इसके बाद माइम की प्रस्तुति से विद्यार्थियों ने देशभक्ति का झरोखा दिया। कुलपति ने कहा कि आयोजन में हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भावविभोर हूं। दक्षिणी परिसर बीएचयू के किसी भी परिसर से कमतर नहीं है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि बीएचयू की पहचान हर क्षेत्र में उत्कृष्टता से है और पूरा बीएचयू परिवार एकजुट होकर आगे बढ़ रहा है। विद्यार्थियों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि उनमें काशी और बीएचयू के मूल्यों की गहरी छाप दिखाई देती है। प्रो. चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्य और दक्षिण परिसर में कोई भेद नहीं है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार सिंह आचार्य प्रभारी प्रो. बीएमएन कुमार डॉ. राजीव कुमार डॉ. दीपिका कौर, मनोज मिश्रा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed