{"_id":"64861f00294773da3e0e4a57","slug":"youth-dies-in-accident-mourning-in-the-house-before-marriage-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-831-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: हादसे में युवक मौत, शादी से पहले घर में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: हादसे में युवक मौत, शादी से पहले घर में छाया मातम
विज्ञापन
जिगना। थाना क्षेत्र के काशीसरपत्ती गांव में रविवार को सुबह हादसे में मृत युवक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शादी का माहौल मातम में बदल गया।
जिगना थाना क्षेत्र के काशीसरपत्ती गांव निवासी अभयराज (27) पुत्र बाल गोविंद शनिवार को चचेरी बहन के तिलकोत्सव में प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के दिधिया गए थे। तिलकोत्सव कार्यक्रम होने के बाद अन्य लोग घर लौट गए। अभयराज अपने रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार के साथ बाइक पर बैठकर ऊंचडीह बाजार शादी का कार्ड पहुंचाने जा रहे थे। रास्ते में मेजा थाना क्षेत्र औंता बाजार के पास एक पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में अभयराज बाइक से नीचे गिर गए। इस बीच पिकअप उसे कुचलते हुए आगे निकल गई। इस हादसे में उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मेजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में बाइक सवार सुरेंद्र घायल हो गए।
उधर, रविवार को सुबह अभयराज का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। इसी 13 जून को चचेरी बहन की शादी है। मृतक की पत्नी नीतू माता विमलादेवी आदि का रो-रोकर हाल बेहाल है। अभयराज से दो पुत्रियां निधि (5), नन्दिनी (3) व आठ माह का पुत्र अमरबाबू है। पिता बाल गोविंद सूरत में नौकरी करते हैं। वे दो भाई व दो बहनों में बड़े थे। छोटे भाई अंगराज ने मेजा थाने में पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभयराज मजदूरी आदि करके परिवार का पालन-पोषण करते थे।