फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to poisonous animal bite

जहरीला जंतु काटने से युवक की मौत

Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to poisonous animal bite
पटेहरा। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के खनवर मझारी गांव में बृहस्पतिवार की रात जहरीले जंतु के काटने से एक युवक की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी सोनू (18) बृहस्पतिवार की शाम को गांव के ही पग्गल यादव के धान की रोपाई करने गया था।
रोपाई करते समय उसके पैर में किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कीचड़ में उसे पता नहीं चला। शाम को सोनू अपने घर आया। उसे पैर में कुछ काटने के आभास हुआ तो परिजनों को बताया। कुछ ही देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। वह अचेत हो गया। परिजन उपचार के लिए पहले अस्पताल ले जाने के बजाए जड़ी बूटी पिलाने के लिए पटेहरा ले गए। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ तो पीएचसी पटेहरा ले गए। जहा से डॉक्टर ने मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अचेत सोनू को लेकर रातों रात परिजन मंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां देखते ही डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजस्व निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत आएगा तो मृतक के परिजन को चार लाख का आर्थिक सहयोग मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed