फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to electrocution while connecting wire

तार को जोड़ते समय करंट लगने से युवक की मौत

Sun, 13 Jun 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution while connecting wire
पड़री। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शनिवार की सुबह सबमर्सिबल के टूटे तार को जोड़ते समय करंट लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित का दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय अवधेश मौर्या पुुत्र फुलचंद्र मौर्या बेकरी का काम करता है। शुक्रवार की रात आंधी और बरसात के चलते उसके सबमर्सिबल का तार टूट गया था। शनिवार की सुबह अवधेश उठा तो देखा की सबमर्सिबल का तार टूटा हुआ है। वह टूटे तार को जोड़ रहा था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने पर वह अचेत हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा है। उसे एक चार र्व्श का पुत्र है। उसकी पत्नी और बच्चे का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed