फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies due to collision with Scorpio

Mirzapur News: स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Updated Fri, 10 Mar 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to collision with Scorpio
अदलहाट। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित टेड़ुआ गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम को स्कार्पियो की टक्कर से मोपेड सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वहीं, हादसे के बाद स्कर्पियो चालक वाहन छोड़कर भाग गया, जिले पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन

थाना के टेडुआ गांव निवासी अवधेश कुमार प्रजापति (38) पुत्र राम आसरे अपनी मोपेड से दुल्हीपुर गांव गया था। शाम को घर वापस लौट रहा था। वह टेड़ुआ गांव के पास पहुंचकर बाएं पटरी से अपने घर जाने के लिए दांयी पटरी आने के लिए सड़क पार कर रहा ही था कि नारायनपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियों ने मोपेड सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकी की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को दो पुत्र है। थानाध्यक्ष विजय चौरसिया ने बताया कि स्कार्पियों की टक्कर से मोपेड सवार की मौत हुई है। स्कार्पियों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed