फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after falling from roof due to electric shock

Mirzapur News: करंट लगने से छत से गिरकर युवक की मौत

Thu, 09 May 2024 02:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 02:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after falling from roof due to electric shock
राजगढ़। थाना क्षेत्र के नदीहार गांव में अपनी बहन के घर आया युवक बुधवार को सुबह करीब आठ बजे करंट की चपेट में आने से झुलस कर मकान की छत से नीचे गिर गया। उसे परिजन एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां युवक की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के बैडाड़ गांव निवासी 30 वर्षीय बबलू पुत्र लोकई अपनी बहन के घर नदीहार गांव आया हुआ था। बुधवार को सुबह करीब आठ बजे बबलू मकान की छत पर खड़ा होकर बिजली का तार जोड़ रहा था। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से वह छत से नीचे मकान के बगल में रखे बोल्डर के ढेर पर गिर गया। परिजन उसे एंबुलेंस से सीएचसी राजगढ़ ले गए। जहां डॉ. सर्वेश कुमार पांडेय उसे ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। बबलू के जीजा राम मूरत ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बबलू से दो छोटे पुत्र हैं। मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। राजगढ़ थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed