{"_id":"6872b93c50cb9896cb064afe","slug":"youth-dies-after-coming-in-contact-with-electric-wire-in-the-field-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-136602-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: खेत में लगे बिजली के तार के संपर्क में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: खेत में लगे बिजली के तार के संपर्क में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
चील्ह। स्थानीय थाना क्षेत्र के चंदेल डड़िया गांव में शनिवार को सुबह खेत के चारों ओर लगाए गए बिजली के तार के संपर्क में आने से एक व्यक्ति करंट से झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने थाने में हंगामा किया। एएसपी सिटी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
चंदेल डड़िया निवासी रवि राजकुमार बिंद (26) सुबह चार बजे शौच करने गया था। वहां से लौटते समय धान के बेहन को पशुओं से बचाने के लिए एक खेत के चारों तरफ लगे तार के संपर्क में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। करीब दो घंटे बाद घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे कछवां मिशन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के बड़े भाई डॉक्टर बिंद ने खेत में तार लगाने वाले चंदेल डड़िया गांव निवासी रमाशंकर, केशव प्रसाद और सिद्धनाथ के खिलाफ तहरीर दी। मुआवजा और गिरफ्तारी की मांग को लेकर चील्ह थाने पहुंचे परिजन हंगामा करने लगे। थाने पर मौजूद एएसपी सिटी नितेश सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। चील्ह थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।