फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after being hit by train

ट्रेन से कटकर युवक की मौत .

Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train
ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन

मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा कला गांव के पास सोमवार की रात को ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। बरकछा गांव निवासी अंशु कुमार (22) पुत्र प्रेम चंद यादव ट्रक चालक था। सोमवार करा रात रेलवे ट्रैक पार कर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान वह मालगाड़ी की चपेट में आ गया। मालगाड़ी के चालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाल विपिन सिंह ने बताया कि युवक शराब के नशे का आदि था। नशे में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कैलहट: चुनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत भग्गल की मड़ई के पास रेलवे ट्रैक पर मंगलवार की सुबह 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक ने नीले रंग का हाफ लोवर और आसमानी रंग की टी शर्ट पहनी थी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है ।सूचना प्राप्त होने पर रेलवे पुलिस ने पहुंचकर शव को चुनार शवगृह में ले गई। जीआरपी पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी है। उधर, आंनद बिहार एक्सप्रेस में यात्रा करते समय एक यात्री की मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। जीआरपी ने उसके परिजनों को सूचना दी। बिहार के पटरा गरुवारी थाना क्षेत्र के शाहपुर ािवासी मुन्ना यादव (25) पुत्र महेंद्र यादव दिल्ली में कार्य करता है। वह आनंद बिहार एक्सप्रेस से घर लौट रहा था। वह मंगलवार को प्रयागराज के पास पहुंचा तो उसकी तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना रेलवे प्रशासन और जीआरपी को दी गई। मिर्जापुर स्टेशन पर गाड़ी उतरने पर जीआरपी ने डाक्टर को बुलाकर जांच कराई तो। डाक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि यात्री की बीमारी से मौत हुई है। परिजनों को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed