फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth dies after being hit by a train

Mirzapur News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Tue, 11 Apr 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by a train
विंध्याचल। रेलवे स्टेशन पूर्वी पुरानी केबिन के पास सोमवार को नई पटरी पर एक युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के छोटकी मऊहरिया पावर हाउस गांव निवासी गोविंदा वर्मा (35) सोमवार की शाम करीब चार बजे अपने घर सो रहे थे। अचानक सोकर उठने के बाद घर के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए। इसके बाद रेल पटरी पार कर विंध्याचल की तरफ जा रहे थे। इसी बीच डाउन लाइन की मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची विंध्याचल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। गोविंदा से तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। उनके छोटे भाई मनोज वर्मा की शादी इसी महीने 28 अप्रैल को तय है। घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। नई रेल पटरी रेल प्रशासन को हैंड ओवर न होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। आरपीएफ प्रभारी संजीव सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा रेल प्रशासन को हैंडओवर नहीं किया गया है। जिसके कारण रेल पटरी की सुरक्षा नहीं हो पा रही है। सीमा को लेकर भी विवाद होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed