फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth died under suspicious circumstances, found suicide note

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मिला सुसाइड नोट

Wed, 03 May 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances, found suicide note
विंध्याचल। थाना क्षेत्र के बड़ा बगीचा के पास किराए के मकान में रह रहे एक युवक की मंगलवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव छत से उतरते सीढ़ी पर औधे मुंह मिला। ऊपर की ओर एंगल में दुपट्टे का फंदा लटका था। सूचना पर पुलिस जांच करने पहुंची। छानबीन के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें लिखा था दुनिया छोड़कर जा रहा हूं, किसी की कोई गलती नहीं है। पुलिस भी इसे आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

प्रयागराज जिले के नैनी थाना क्षेत्र के मामा-भांजा का तालाब निवासी संदीप कुमार गुप्ता (23) पुत्र गोपाल दास गुप्ता पिछले दो माह से विंध्याचल थाना क्षेत्र के बड़े बगीचा के पास किराए के मकान में रह रहे थे। वे चाट-फुलकी बेचने का कार्य करते थे। मंगलवार को सुबह दूध देने आई महिला ने आवाज लगाई, लेकिन कोई आवाज नहीं आया तो वह वापस लौट गई। आसपास के लोगों ने अपने छत से देखा कि एक युवक सीढ़ी पर गिरा हुआ है। इसकी सूचना भवन मालिक को दी। भवन स्वामी नन्हे सेठ जब पहुंचे तो संदीप मृत हाल में सीढ़ी पर गिरे हुए थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। संदीप का छत पर बिस्तर लगा हुआ था। नीचे सीढ़ी के पास लोहे की सरिया पर महिला का दुपट्टा लटका हुआ था। संदीप सीढ़ी पर पेट की बल गिरे हुए थे। गले में निशान था। फंदे पर लटकने की आशंका जताई जा रही है, परंतु शव सीढ़ी पर मिला और फंदा ऊपर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि मैं इस दुनिया से जा रहा हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। पापा मुझे माफ करना। मेरा भाई दीपू मेरी जान है। दीपू तुम सही कह रहे थे। तुम्हारी बात नहीं माना। साथ ही एक एक युवती का नाम लिखा था। जो उसकी प्रेमिका बताई जा रही है। इससे लग रहा है कि उसने प्यार में धोखा खाने के बाद फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी परमानंद कुशवाहा ने बताया कि युवक ने फंदे से लटक कर जान दी है। दुपट्टा की गांठ खुल जाने के कारण वह नीचे गिर गया। सुसाइड नोट में भी आत्महत्या करने का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed