फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth Congress demonstrated by loading bike on hand

ठेले पर बाइक लादकर युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Feb 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress demonstrated by loading bike on hand
मिर्जापुर। लगातार हो रही पेट्रोल ,डीजल और ईंधन गैस की मूल्य वृद्धि के विरोध में जिला मुख्यालय पर बृहस्पतिवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ठेले पर मोटरसाइकिल लाद कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीष मिश्रा ने कहा कि पेट्रो पदार्थ के दाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनमोहन सरकार के समय से कम हैं फिर भी उसपर टैक्स रोपित कर के भारत की आम जनता को लूटा जा रहा है। मिर्जापुर में पेट्रोल की कीमत 88 तो डीजल भी 80 के पार पहुंच गया है। अगर सरकार मूल्य पर लगाम नहीं लगा पा रही है तो कुर्सी छोड़ दे। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमर दुबे ने कहा कि कमाई का अधिकतर हिस्सा अब किराए में ख़त्म हो जा रहा है। बस,जीप टेंपो ट्रक ,सब का किराया बढ़ गया है। आखिर जिस मुद्दे को लेकर भाजपा चुनाव लड़ी थी उसे पूर्ण क्यों नहीं कर रही है। चेतावनी दी कि यदि आने वाले वक्त में अगर पेट्रो मूल्य में कमी नहीं हुई तो मिर्जापुर युवा कांग्रेस बहुत बड़े स्तर पर सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कमलेश दुबे, राजधर दुबे, रवि दुबे, अभिषेक मिश्रा, रामानुज, नितेश पांडेय हर्ष, कांग्रेस पार्टी के जिला सचिव मनीष दुबे ,एनएसयूआई प्रदेश सचिव अवनीश दुबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवराज शर्मा, राहुल दुबे, अंश दुबे, प्रदुमभन तिवारी, अंकित दीक्षित,तन्मय,विकाश,हर्षित मिश्रा,विपिन तिवारी, निहाल दुबे इत्यादि उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed