{"_id":"6310e25a867eac6aac3dc89e","slug":"youth-caught-with-rs-36-lakh-at-mirzapur-railway-station-he-was-going-to-kolkata-to-buy-gold","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रेलवे स्टेशन पर 36 लाख रुपये के साथ पकड़ाया युवक, सोना खरीदने जा रहा था कोलकाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रेलवे स्टेशन पर 36 लाख रुपये के साथ पकड़ाया युवक, सोना खरीदने जा रहा था कोलकाता
Thu, 01 Sep 2022 10:18 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:18 PM IST
सार
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ने जा रहे युवक के पास बैग में 36 लाख 12 हजार रुपये मिला। आयकर विभाग की टीम पैसे की वैधता की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
युवक के पास से बरामद कैश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से जीआरपी की टीम ने बुधवार रात एक युवक 36 लाख 12 हजार रुपये के साथ पकड़ा। पैसे उसके बैग में थे। गुरुवार को जीआरपी ने इसका खुलासा किया। पैसा मिर्जापुर के सराफा व्यवसायी का है। आयकर विभाग की टीम पैसे की वैधता की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में घटनाओं की रोकथाम के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार रात जीआरपी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह दलबल के साथ प्लेटफॉर्म नंबर दो पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान स्वचालित सीढ़ी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। उसके पास मौजूद बैग की जांच की गई तो वो नोटों की गड्डी से भरा था।
विज्ञापन
पूछताछ में उसने अपना नाम ओमप्रकाश बिंद निवासी लोहंदी कला कोतवाली देहात बताया। जीआरपी की सूचना पर आयकर विभाग के निरीक्षक सौरभ सिंह व अजय कुमार जांच के लिए पहुंचे। टीम ने बैग में बरामद नोटों की तो उसमें 36 लाख 12 हजार रुपये बरामद हुए। इसमें 500, 200 और 100 के नोट के बंडल थे। जीआरपी प्रभारी प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि पैसे के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ की गई। उसने बताया कि ये पैसे गणेशगंज निवासी सराफा व्यवसायी दीपक अग्रवाल का है।
विज्ञापन
कहा कि यह पैसा उसे कोलकाता से सोना लाने के लिए मिला है। इसके बदले उसे पांच हजार मिलता है। वह क्षिप्रा एक्सप्रेस से वर्धमान कोलकाता जाने वाला था। आयकर विभाग की टीम पैसे के मालिक को बुलाकर जांच कर रही है। अभी पैसे की वैधता के संबंध में कोई कागजात पेश नहीं किया गया है। अगर कागजात पेश नहीं किया जाता है तो आयकर विभाग की टीम नोटिस देकर कार्रवाई करेगी। जिसके बाद मुकदमा दर्ज होगा।