फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth are the biggest strength of the nation: Mahant

युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं : महंत

Mon, 12 Jan 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth are the biggest strength of the nation: Mahant
महंत विजय रामदास, स्रोत संवाद
लालगंज। अयोध्या से मध्य प्रदेश के सागर स्थित आश्रम जाते समय अखिल भारतीय श्री पंच तेरह भाई त्यागी के महंत विजय रामदास महाराज रविवार को पतुलकी हाईवे के पास स्थित गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं को संबोधित किया। कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। महंत विजय रामदास महाराज ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। देश का विकास और संस्कार युवाओं के ज्ञान और सोच पर निर्भर करता है।उन्होंने कहा कि भारत राम के पदचिह्नों पर चलने वाला देश है और राम का जीवन परिवार, समाज और लोकतंत्र के लिए आज भी मार्गदर्शक है।उन्होंने कहा कि राम का चरित्र यह सिखाता है कि परिवार से लेकर गांव, समाज और सत्ता तक मर्यादा और अनुशासन जरूरी है। कर्तव्य के बिना अधिकार का कोई अर्थ नहीं होता।महाराज ने गुरु की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि गुरु ही ज्ञान का दाता होता है। राम ने अपने जीवन से गुरु को सर्वोच्च स्थान देने का उदाहरण प्रस्तुत किया। इससे युवाओं को संस्कार, सम्मान और सही मार्ग की समझ मिलती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि युवा राम के आदर्शों को अपनाएं तो समाज मजबूत होगा और राष्ट्र आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर शशिभूषण दुबे, शिवशंकर पांडेय, रामकृपाल मौर्य, नैवेद्य लोधी, सोहन लोधी,हरगोविंद लोधी, परशुराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed