फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Youth and teenager who ran away from home reached the police station

Mirzapur News: घर से भागे युवक व किशोरी पहुंचे थाने

Sun, 11 Jun 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Youth and teenager who ran away from home reached the police station
राजगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव से लगभग 20 दिन पहले घर से फरार हुई नाबालिग अपने प्रेमी के साथ शनिवार को राजगढ़ थाने पहुंच गई। जहां पुलिस दोनों के परिजनों को बुलाकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने राजगढ़ थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग लड़की को बीते 22 मई को चुनार थाना क्षेत्र निवासी एक युवक बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है। इस पर राजगढ़ पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी थी। इस बीच शनिवार को नाबालिग लड़की तथा युवक राजगढ़ थाने पहुंच गए। पुलिस दोनों को अपनी कस्टडी में लेकर युवक तथा किशोरी के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर दोनों पक्ष के लोग राजगढ़ थाना पहुंच गए। जहां पुलिस दोनों पक्ष के लोगों से बात कर जांच में जुटी है। राजगढ़ थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव ने बताया कि घर से भागी नाबालिग लड़की तथा युवक थाने में हैं। दोनों पक्ष के परिजनों से बात की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed