फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young woman jumps into the Ganges from Shastri Bridge; boatmen rescue her.

Mirzapur News: शास्त्री सेतु से गंगा में कूदी युवती, नाविकों ने बचाया

Thu, 24 Sep 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Young woman jumps into the Ganges from Shastri Bridge; boatmen rescue her.
चील्ह। शास्त्री सेतु से बुधवार शाम युवती गंगा में छलांग लगा दी। वह तैरते हुए लल्ला घाट की ओर बढ़ने लगी। घाट पर मौजूद नाविकों की नजर पड़ते ही उन्होंने तत्काल नाव से पहुंचकर बचाव शुरू किया। सूचना मिलते ही ओझला मेला में तैनात एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। नाविकों और एसडीआरएफ के संयुक्त प्रयास से युवती को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन

लल्ला घाट निवासी युवती बुधवार शाम छह बजे शास्त्री सेतु पहुंची थी। प्राथमिक पूछताछ में उसने गृह कलह से परेशान होकर गंगा में छलांग लगाने की बात बताई। प्राथमिक उपचार के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कटरा कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि युवती को बचा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed