{"_id":"5e1b69e98ebc3e88096906e2","slug":"young-plays-role-in-development-mirzapur-news-vns504720163","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं की सक्रियता से हो रहा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं की सक्रियता से हो रहा विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। स्थानीय बाजार में रविवार को ग्रामीण परिवर्तन में युवाओं की भूमिका विषय पर हुई। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि परिवर्तन में युवा कर्तव्य सतत क्रियाशील है। जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की सीढ़ी बन रही है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी से आए अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि युवा पीढ़ी के सूझबूझ व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ग्रामीण समाज विकसित हो रहा है। लगातार समाज को शक्ति युवाओं के क्रियाकलापों से मिल रही है।उन्होंनेयुवाओं को सावधान करते हुए कहा कि वे पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आने के बजाए अपनी जड़ों को लौटें। रामअवध मौर्य ने कहा कि युवाओं के लिए योजना कांवेंट से शिक्षा लेने वालों को नहीं बनाना चाहिए क्योंकि उन्हे गांव की जानकारी नहीं है। जिसके कारण महत्वपूर्ण योजना असफल हो रही है। कारोबारी रामदास पटेल ने कहा कि ग्रामीण युवाओं के सलाह से समाज में परिवर्तन आएगा। प्रणव मिश्रा ने कहा कि समाज के समस्त नकारात्मक विचारों को युवाओं ने मिटाकर नया परिवर्तन लाया। राजनीतिक क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयप्रकाश उपाध्याय ने युवाओं को राष्ट्र शक्ति बताया। कहा कि मानवता को सुरक्षित और विकसित करने में युवाओं के की भूमिका बनी रहेगी क्योकि उनके दूरदर्शी विचार की सड़क पर भविष्य का गांव बन रहा है। स्वागत पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य इंद्रमणि पांडेय व आभार पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राकेश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह, लालजी मौर्य, कमनयन दुबे, डा आर आर कुशवाहा, बाबा सोनी, श्रीचंद यादव, अनिल शुक्ला, संतोष दुबे आदि शामिल रहे।