{"_id":"61325b6f8ebc3e7a2113144b","slug":"young-man-reached-dig-vindhyachal-office-and-claims-that-he-is-mukesh-ambani-son-in-law-demand-z-plus-security","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः डीआईजी कार्यालय पहुंच कर युवक ने कहा- मुझे चाहिए जेड प्लस सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः डीआईजी कार्यालय पहुंच कर युवक ने कहा- मुझे चाहिए जेड प्लस सुरक्षा
Sat, 04 Sep 2021 08:54 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:54 PM IST
सार
डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र के कार्यालय पर शुक्रवार को हैरान करने वाला मामले सामने आया। कार्यालय पहुंचे एक व्यक्ति ने जेड प्लस सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन
डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र के कार्यालय पहुंचा युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीआईजी विंध्याचल परिक्षेत्र के कार्यालय पर शुक्रवार को पहुंचे एक युवक ने ऐसी मांग की जिसे सुनकर वहां मौजूद अधिकारी और कर्मी चौंक गए। उसने कहा, मुझे जेड प्लस सुरक्षा चाहिए। डीआईजी कार्यालय पर पहुंच कर सुरक्षा की मांग करने का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जेड प्लस सुरक्षा की मांग करने वाले युवक डा. रविश्याम द्विवेदी ने बताया कि बताया कि 2017 में उसके भाइयों ने उसके ऊपर हमला किया था। उनसे जान का खतरा है। इसलिए सुरक्षा की मांग कर रहा है। बताया कि पूर्व के डीआईजी, कमिश्नर डीएम, एसपी आदि अधिकारियों से शिकायत कर चुका है। उसने कहा कि उसे खतरा है। इसलिए पीएम, सीएम ने उसे फोन सिर्फ इमरजेंसी सेवा में चालू करने के लिए कहा है। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन