फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man missing on his birthday murdered and threw his body in the bush

Mirzapur News: जन्मदिन पर लापता युवक की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव

Thu, 06 Feb 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Young man missing on his birthday murdered and threw his body in the bush
अदलहाट। जन्मदिन के दिन लापता युवक की हत्या करने के बाद उसका शव क्षेत्र के काशीपुर स्थित रेलवे लाइन के पास झाड़ी में फेंक दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह शव मिलने पर एसएसपी, एएसपी आपरेशन, फोरेंसिंक और एसओजी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं, परिजनों ने शव की शिनाख्त करने के बाद कुछ युवकों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश गुप्ता ने तहरीर में बताया कि उनके बेटे आयुष गुप्ता (26) का तीन फरवरी को जन्मदिन था। वह वाराणसी में गंगा स्नान और बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर रात आठ बजे घर लौटा था। कुछ देर बाद वह कहीं चला गया लेकिन फिर नहीं लौटा। खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह काशीपुर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ी में युवक का शव मिलने की सूचना मिली तो परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त अपने बेटे आयुष गुप्ता के रूप में की। उन्होंने बताया कि तीन फरवरी को काशीपुर रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले तीन युवकों के साथ साथ झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय आशुतोष निवासी सहसपुरा ने बीचबचाव किया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि जिन लोगों से झगड़ा हुआ था, उन्होंने ही आयुष की हत्या की है। एसएसपी सोमेन बर्मा, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, सीओ चुनार मंजरी राव भी मौके पर पहुंच गईं। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed