फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man lost his life after being hit by a train

Mirzapur News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई

Sat, 07 Jun 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Young man lost his life after being hit by a train
चुनार। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेल लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सुक्खीपुर, थाना अहरौला, जिला आजमगढ़ निवासी आनंद राजभर (35) अपने भतीजे विशाल के साथ शक्ति नगर से घर जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुआ था। सुबह करीब 11 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस चुनार जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची।
विज्ञापन

यहां दोनों लोग ट्रेन से उतरकर दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रेल लाइन पार करने लगे। इसी बीच अप लाइन पर आई नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की चपेट में आने से आनंद की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विशाल ने बताया कि चाचा आनंद के पिता शक्ति नगर विद्युत निगम में कार्यरत थे। उनकी मौत होने पर आनंद मृतक आश्रित के रूप में नौकरी के लिए प्रयास कर रहे थे। इस सिलसिले में वह अक्सर शक्ति नगर जाते थे। बृहस्पतिवार को भी वह अपनी फाइल की प्रगति जानने के लिए मुझे लेकर शक्ति नगर गए थे। जीआरपी प्रभारी आरएस यादव ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed