{"_id":"60aeb01b270c562e7f17ead6","slug":"young-man-killed-by-train-and-two-friends-death-in-road-accident-in-mirzapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो दोस्तों की गई जान
Thu, 27 May 2021 02:03 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 27 May 2021 02:03 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार की देर रात दो अलग- अलग हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चौकी क्षेत्र के कुरैया गांव निवासी एक युवक की मौत ट्रेन से कट कर हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल से शव को पुलिस ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार की देर रात दो अलग- अलग हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। चौकी क्षेत्र के कुरैया गांव निवासी एक युवक की मौत ट्रेन से कट कर हो गई। युवक की पहचान बुल्लू पुत्र निहाला गौतम (26 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना उस समय की है जब युवक मोढ़ पूर्वी आउटर के पास रेलवे ट्रैक क्रॉस कर रहा था।
विज्ञापन
उसी समय वह पूर्वा एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पुलिस चौकी भेज दिया। इधर, अदलहाट थाना क्षेत्र के सिकिया मोड़ पर बुधवार की देर रात अज्ञात ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
अहरौरा थाना अंतर्गत बिहाऊर निवासी आनंद कुमार पटेल पुत्र रामनाथ (24) और सुजीत कुमार पटेल (22 ) निवासी बसाडी बाइक से कहीं जा रहे थे। देर रात सिकिया मोड़ पर मिर्जापुर की तरफ से आ रही ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन