फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man hanged due to family dispute

पारिवारिक कलह से युवक ने लगाई फांसी

Wed, 29 Dec 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Young man hanged due to family dispute
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मकरी खोह मोहल्ले में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने घर पर पंखे में रस्सी से फंदे पर लटककर जान दे दिया। युवक घर से दो दिन पहले निकला था, लेकिन घर कब आया यह किसी को पता नहीं चल सका। बुधवार की दोपहर परिवार के सदस्य ने कमरे में फंदे से लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी राहुल सिंह (34) पुत्र त्रिभुवन सिंह निजी कंपनी में दिल्ली में काम करता था। कोविड में वह घर पर रहकर होम टू वर्क कर रहा था। राहुल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी प्रयागराज में हुई थी। उसे एक पुत्र है। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पत्नी मायके में रह कर भरण-पोषण का केस की थी। 28 को मुकदमे की तारीख थी। परिजनों के मुताबिक राहुल 27 को प्रयागराज के लिए निकला थ। 28 दिसंबर को मुकदमे की तारीख के बाद उसे लौटना था। उसका पता न चलने पर मंगलवार की रात परिजन परेशान थे। इस बीच वह घर आया और एक कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दिया। बुधवार की दोपहर घर एक सदस्य ने कमरे के अंदर फंदे से लटका पाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सुसाइड नोट को लेकर मामले की जांच में जुटी है। कटरा कोतवाल राम नारायण राम ने बताया कि पारिवारिक कारणों से आत्महत्या का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed