फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man going to Surat for work dies after falling from train

Mirzapur News: काम करने सूरत जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Fri, 29 Mar 2024 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Young man going to Surat for work dies after falling from train
मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा के पास बृहस्पतिवार को सुबह रेल लाइन पर एक युवक का शव मिला। पुलिस ने युवक के पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ नकहरा नई बस्ती निवासी अजय विश्वकर्मा (21) पुत्र अर्जुन विश्वकर्मा सूरत में मजदूरी करते थे। एक माह पहले घर आए थे। होली बीतने के बाद वे बुधवार को शाम को पिता अजय विश्वकर्मा के साथ रेलवे स्टेशन मिर्जापुर पहुंचे। वहां उन्होंने पिता से घर लौटने की बात कही। साथ ही यह भी कहा कि ट्रेन आने में देर होगी। अजय ने रात नौ बजे फोन कर बताया कि ट्रेन अभी नहीं आई है। इसके बाद बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे कटरा कोतवाली क्षेत्र के नटवा रेल लाइन के पास उनका शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरकर अजय की मौत हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अजय के पास मिले मोबाइल फोन नंबर से उनके छोटे भाई आशीष को फोन कर घटना की जानकारी दी। आशीष भी सूरत में था। उसने घर फोन कर जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की। अजय दो भाइयों तथा दो बहनों में बड़े थे। कटरा कोतवाल अजय सेठ ने बताया कि ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed