फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man drowns himself in Ganga while saving woman, investigation underway

Mirzapur News: महिला को बचाने में खुद गंगा में डूब गया युवक, हो रही खोजबीन

Thu, 11 Jan 2024 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jan 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Young man drowns himself in Ganga while saving woman, investigation underway
कछवां। क्षेत्र के बरैनी भटौली पुल के पास गंगा नदी में बुधवार को सुबह गंगा जल लेने आई महिला डूबने लगी। साथ आया ऑटो चालक उसे बचाने में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन में जुटी रही। सूचना मिलने पर महिला और ऑटो चालक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

मझवां गांव निवासी स्नेहा सिंह (28) पत्नी राज सिंह बुधवार को सुबह चार बजे गांव के ही ऑटो चालक इमरान उर्फ मंटू (26) पुत्र जलील धुनिया के साथ बरैनी भटौली पुल के बगल में बरैनी घाट पर गंगाजल लेने और स्नान करने गई थीं। स्नान के बाद स्टील के डिब्बे में गंगा जल भरने गई थीं। वहां पानी काफी गहरा था। पत्थर के बोल्डर पर काई जमा होने से स्नेहा सिंह का पैर फिसल गया। इससे वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगीं। उधर, ऑटो चालक इमरान ने स्नेहा को डूबते देख पहले बचाने के लिए गोताखोरों को शोर मचाकर बुलाया और इसके बाद स्वयं महिला को बचाने के लिए गंगा नदी में चला गया। इस बीच स्नेहा को बचाने में वह खुद डूबने लगा। इस बीच बरैनी गांव के गोताखोर तिलकधारी, पिंटू, काजू निषाद भी पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से स्नेहा को बाहर निकाल लिया गया, परंतु इमरान डूब गया। स्नेहा ने बताया कि उसके साथ आया ऑटो चालक उसे बचाने में डूबा गया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह पुलिस फोर्स के साथ घाट पर पहुंसे और स्थानीय गोताखोरों को बुलवाया। काफी देर तक तलाश के बाद भी इमरान का पता नहीं चलने पर एसडीआरएफ को सूचना दी। बुधवार को सुबह 10 बजे एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन शुरू की। पुुलिस ने स्नेहा को महिला पुलिस के साथ भेजवाकर उसके पति को सूचना दी। कछवां थानाध्यक्ष संजीत बहादुर सिंह ने बताया कि सुबह गंगा जल लेने आई महिला डूबने लगी। साथ आए ऑटो चालक ने तो उसे तो बचा लिया, परंतु वह खुद डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। उसका पति बाहर रहता है। दो बच्चों को सुला कर गंगा जल लेने आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed