फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man drowned while bathing in Ganga at Fatahan Ghat

Mirzapur News: फतहां घाट पर गंगा में नहाते समय युवक डूबा

Sun, 09 Mar 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Young man drowned while bathing in Ganga at Fatahan Ghat
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां घाट पर रविवार को गंगा में समय एक युवक डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करती रही लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चेरुईरामपुर गांव निवासी भरत लाल अपने बेटे अभिषेक चौहान (18) के साथ फतहां में मनोज यादव के मकान की शटरिंग का काम करने आए थे। दोपहर में जब सारे मजदूर खाना खाने लगे तो अभिषेक अपने साथी के साथ फतहां घाट पर नहाने चला गया। गंगा स्नान करते समय अभिषेक गहरे पानी में डूबने लगा। उसके साथी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए लेकिन तब तक युवक गंगा में डूब चुका था। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। शाम तक गोताखोर युवक की तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चला। शहर कोतवाल नीरज पाठक ने बताया कि एक युवक गंगा में नहाते समय डूब गया है। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही है। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed