{"_id":"6617d9d38620e0a6950c8a21","slug":"young-man-arrested-after-slogan-of-pakistan-zindabad-in-mirzapur-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Video Viral: पाकिस्तान जिंदाबाद का लगाया नारा, योगी पर की अभद्र टिप्पणी; पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video Viral: पाकिस्तान जिंदाबाद का लगाया नारा, योगी पर की अभद्र टिप्पणी; पुलिस ने भेजा जेल
Thu, 11 Apr 2024 06:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 11 Apr 2024 06:09 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर में वायरल इस वीडियों के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया। जांच करवाकर संबंधित युवक को तुरंत गिरफ्तार किया गया। टेड़ीनीम के पास से युवक ने उक्त वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित भाषा का उपयोग किया था। इसके साथ ही पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए थे।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में युवक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान जिंदाबाद था... और रहेगा... का नारा लगाने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायरल होने लगा, जिसमें एक युवक सड़क किनारे पाकिस्तान जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा का नारा लगाने लगा। साथ ही उसने सूबे के मुख्यमंत्री पर भी अभद्र टिप्पणी की। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। बताया गया कि वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ीनीम मोहल्ले का है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
मामले में एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत टेड़ीनीम के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें एक युवक द्वारा देश विरोधी आपत्तिजनक नारा व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गयी। वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली शहर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन