फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Young man and old woman gave life by hanging on the noose

फंदे पर लटककर युवक और वृद्धा ने दी जान

Tue, 12 Jul 2022 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Young man and old woman gave life by hanging on the noose
मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरी गांव में रविवार की रात को घर में पत्नी पुत्री के साथ सोती रही और पति ने बड़ेर में रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार को सुबह नींद खुलने पर पति का शव लटकते देख पत्नी सन्न रह गई। दूूसरी घटना लालगंज थाना क्षेत्र के उसरी खमरिया गांव की है। जहां वृद्धा ने घर के सामने नीम के पेड़ में लगे फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के रैकरी गांव निवासी बुद्धु आदिवासी से दो पुत्र रंजीत (28) व कन्हैया (22) हैं। रंजीत की शादी सोनभद्र के मंगरदहा गांव में तीन वर्ष पूर्व हुई थी। छोटे भाई कन्हैया की शादी एक माह पहले हुई थी। शादी के बाद आर्थिक तंगी के कारण पारिवारिक कलह से ऊबकर रंजीत माता- पिता से अलग पत्नी के साथ रहने लगा। रंजीत से छह माह की बालिका है। रविवार की रात खाना खाने के बाद रंजीत अपने परिवार के साथ कच्चे खपरैल के घर में सो गया। रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सुबह पत्नी सोकर उठी तो देखा कि रंजीत फंदे पर लटक रहा था। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। घटना की जानकारी होते ही सीओ आपरेशन अजय राय व मड़िहान पुलिस मौके पर पहुंच गयी। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष शैलेश कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। दूसरी घटना लालगंज थाना क्षेत्र के उसरी खमरिया गांव की है। गांव निवासी कलुई देवी (65) पत्नी रामनाथ ने पारिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगा लिया। घटना के दौरान परिवार के लोग भोजन करने के बाद सो रहे थे। वृद्धा ने घर के सामने लगे हैंडपंप के पास नीम के पेड़ पर फांसी लगाई। जिसकी भनक तक परिजनों को नहीं लगी। सुबह सोकर उठने के बाद रामनाथ ने अपनी पत्नी की खोजबीन शुरू की तो देखा कि उसका शव नीम के पेड़ से लटक रहा है। बहू और बेटे मां के लिए रोने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed