{"_id":"663a3106cd5873a43a06b03f","slug":"young-leader-got-angry-when-not-welcome-union-minister-anupriya-patel-in-mirzapur-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत नहीं कर पाया तो भड़क गया युवा नेता, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत नहीं कर पाया तो भड़क गया युवा नेता, वीडियो वायरल
Tue, 07 May 2024 07:17 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 07 May 2024 07:17 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की सभा का एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक युवा नेता मंत्री का स्वागत न कर पाने पर नाराज हो जाता है और संचालक को खरी-खोटी सुनाने लगता है। मामले में अनुप्रिया पटेल बीच-बचाव करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
लाल घेरे में नाराजगी जताने वाला युवा नेता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जिले के छानबे विकास खंड के हरगढ़ बाजार में हुई एक सभा का वीडियो मंगलवार को वायरल हो गया। इसमें केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का स्वागत न कर पाने से नाराज एक युवा नेता संचालक पर भड़क गया। लोगों द्वारा समझाने और माफी मांगने के बावजूद युवा नेता पूरे तेवर में संचालक को खरी-खोटी सुनाता रहा।
बाद में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया मामले में बीच-बचाव करती रहीं। इस दौरान युवा प्रितेश सिंह यह कहते दिख रहे हैं कि उन्हें मंत्री जी से कोई शिकायत नहीं है परंतु सम्मान करने वालों में नाम होने के बावजूद संचालक द्वारा ऐसा किया जाना गलत है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री भी कहती दिख रही हैं कि उनका सम्मान न किया जाए, बल्कि वे सभी का सम्मान करेंगी। इसके बाद कुछ लोग युवा नेता को समझाते हैं। कुछ समय बाद वह युवा नेता फिर से आता है और हाथ जोड़कर केंद्रीय मंत्री से कुछ कहता है। उसे मंच पर बुलाया जाता है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन