{"_id":"67e448717f598d598700cafa","slug":"yogi-government-is-creating-records-of-development-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-131460-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: विकास के कीर्तिमान बना रही योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: विकास के कीर्तिमान बना रही योगी सरकार
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन के आठ साल पूरे होने पर आयोजित विकास उत्सव मेले के दूसरे दिन बुधवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र और छानबे विधायक रिंकी कोल ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए।
नगर के बीएलजे ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में विधायकों स्टाॅल और प्रदर्शनी का जायजा लिया। विधायक नगर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इस मौके पर डूडा के लाभार्थी संजय कुमार प्रजापति, उषा देवी, विजय शंकर को पीएम आवास का आवंटन पत्र दिया गया। इसके अलवा नवजात शिशुओं का अन्न प्राशन और गर्भवती माताओं को गोदभराई की गई। ग्रामोद्योग विभाग के सात लाभार्थियों को टूल किट, पांच लाभार्थियों को पीएम सूर्य घर योजना के प्रमाणपत्र दिए गए। डीएम प्रियंका निरंजन ने दोनों विधायकों का स्वागत किया। इस दौरान सीडीओ विशाल कुमार, एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार उपाध्याय आदि थे।
-- -- -- -- -- --
उत्तर प्रदेश अब बनेगा सर्वोत्तम प्रदेश : शुचिस्मिता
मिर्जापुर। प्रदेश में योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर ब्लॉक मुख्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।पड़री में मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य और ब्लाक प्रमुख इंद्र बहादुर पांडेय लोगों कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए योजनाओं की जानकारी दी। शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व उत्तर प्रदेश अब सर्वोत्तम प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। जमालपुर में चुनार भाजपा विधायक अनुराग सिंह, जिगना में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने शासन की योजनाएं और उपलब्धियां बताईं। ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह ने आभार व्यक्त किया।