फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Yoga Day celebrated at Tehsil and Block Headquarters

तहसील व ब्लाक मुख्यालयों पर मनाया गया योग दिवस

Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day celebrated at Tehsil and Block Headquarters
मिर्जापुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तहसील, ब्लाक मुख्यालय सहित स्कूल और कालेजों में अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं सहित गुरुजनों ने भी मंगलवार को योग कर निरोग रहने का मंत्र लिया। सूर्योदय के साथ ही ऐसे स्थानों पर योग करने वाले उमड़ रहे।
विज्ञापन

सिटी ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी रामदरस चौधरी की अध्यक्षता में योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान एडीओ पंचायत रतन कुमार, जेई एमआई उपेंद्र नाथ तिवारी, बीसी विभा बिंद सहित अन्य मौजूद रहे। प्रबोधिनी शक्ति धाम विंध्याचल में महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन एवं ब्रह्मशक्ति, इकाई के संयुक्त तत्वावधान में योग दिवस मनाया गया। विश्व प्रसिद्ध हठयोगी पंडित महावली मिश्र के पौत्र एवं प्रसिद्ध योगाचार्य निर्भय मिश्र के पुत्र विशाल मिश्र ने योगाभ्यास कराया। अखिल भारत रचनात्मक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति कुमार मिश्र ने योग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इस दौरान ब्रह्म शक्ति जिला इकाई अध्यक्ष ऋषि शुक्ला, संतोष तिवारी, महिला प्रबोधिनी फाउंडेशन की अध्यक्ष नंदिनी मिश्रा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

जिगना: गैपुरा पुलिस चौकी, जिगना थाना सहित ब्लाक मुख्यालय पर योग दिवस मनाया गया। इस दौरान बीडीओ छानबे शरद कुमार सिंह, ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, गुलाम रसूल, विनोद कुमार यादव आदि शिविर में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज:
स्थानीय तहसील में योग शिविर में उपजिलाधिकारी विजय नारायण सिंह सहित समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने योग किया। इस दौरान तहसीलदार शशांक शेखर राय, योग शिक्षक सुरेश अग्रहरि रहे। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कॉलेज में क्रीड़ा प्रभारी डॉ. शिवमंगल यादव ने छात्र-छात्राओं को योग कराया। बापू उपरौध इंटरमीडिएट कॉलेज में डॉ. धर्मजीत सिंह, भारती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लालगंज प्रधानाचार्य राजेश दुबे, विजयपुर मान माधव इंटरमीडिएट कॉलेज के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामराज त्रिपाठी, ब्लॉक मुख्यालय परिसर में खंड विकास अधिकारी रामाकांत, विमल कुमार मिश्रा, सौरेह प्राथमिक विद्यालय में सुरेश कुमार दुबे, भाजपा रामशिरोमणि मौर्य आदि ने योग किया।
हलिया: ब्लाक, थाना परिसर, स्वास्थ्य केन्द्र, वनरेंज कार्यालय तथा विद्यालयों पर लोगों ने योग शिविर में हिस्सा लिया। ब्लॉक परिसर में बीडीओ विजय कुमार, एडीओ पंचायत अरुण मिश्र सहित थाना परिसर में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डाक्टर अभिषेक जायसवाल, वनरेंज पर वन क्षेत्राधिकारी रामनरायन जैसल सहित सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों व विद्यालय पर अध्यापकों व गुरुजनों ने योगाभ्यास किया।
राजगढ़: ब्लाक मुख्यालय, रविंद्रम वाटिका भावा पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, खंड विकास अधिकारी शैनलेंद्र सिंह, बीईओ रविन्द्र शुक्ल, रजनीकांत, प्रवेश, अजय सोनी, विकास केसरी, पवन सिंह, आशीष कुमार सिंह, अनिल आदि ने भाग लिया।
चुनार: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किला परेड ग्राउंड पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी चुनार नीरज प्रसाद पटेल व विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर कृपा शंकर सिंह व राजदीप महिला महाविद्यालय कैलहट के प्रबंधक ई. राजबहादुर सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में नगर पालिका, भारत विकास परिषद व प्रजापिता ब्रह्माकुमारी आश्रम के सदस्यों ने सहयोग किया। योग शिविर में पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, तहसीलदार नूपुर सिंह, नायब तहसीलदार अरुण कुमार यादव, अधिशासी अधिकारी राजपति बैस, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता आदि ने योगाभ्यास किया।
सक्तेशगढ़: मटिहानी एवं नदिहार ग्राम पंचायत में मनरेगा मजदूरों ने योगाभ्यास किया। ग्राम प्रधान नदिहार रविशंकर सिंह, एवं मटिहानी प्रधान संतोष कुमार ने कार्य स्थल पर पहुंच कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी मजदूरों को योग करने का आह्वान करते हुए कहा कि योग करने की सलाह दी। इस अवसर पर शुभम पटेल, राजू पांडेय, नरेगा महिला मेठ सुलेखा सिंह, रोजगार सेवक मोनिका श्रीवास्तव, विनोद यादव, राम जी, विनोद कुमार, धर्मशीला, संजय कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
कलवारी: विश्व योग दिवस भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल ने अपने आवास पर ही योगा किया। वही रविंद्रम वाटिका भावा बाजार में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गयाञ मुख्य अतिथि गजेंद्र प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख राजगढ़ रहे। राधेश्याम आगवेंद्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह ने अपने विद्यालय पर योग किया। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षक के रूप में संतोष मौर्य, भोला नाथ, रजनीकांत प्रवेश, इंद्रदेव सिंह, अजय सोनी, ओम शंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
ड्रमंडगंज: स्थानीय बाजार सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शिक्षण संस्थानों में विश्व योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। दशहरा मैदान में आयोजित योग शिविर में ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने योग किया। प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह, ड्रमंडग़ज तथा कटरा में भी बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। प्राथमिक विद्यालय भटपुरवा में ग्राम प्रधान शिवगोबिंद चौरसिया, प्रधानाध्यापक शारदा प्रसाद द्विवेदी संग बच्चों ने योगासन किया। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय नैड़ी कठारी में ग्राम प्रधान देवकुमार कुशवाहा के साथ योग किया गया। बेलन बरौंधा में डॉ. महानारायण भारती के साथ गांव के युवकों ने योगाभ्यास किया।
जमालपुर: ब्लाक मुख्यालय पर योग प्रशिक्षक शांतनु तिवारी ने लोगो को योगाभ्यास कराते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। बीडीओ रविंद्र कुमार सिंह सहित कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान एडीओ पंचायत छोटेलाल, सीडीपीओ रविंद्र नाथ सिंह, सरिता बैस, नवीन पांडेय, रामजनम कुशवाहा, सचिव अनिल कुमार, आलोक यादव, कुलदीप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
अदलहाट: विद्या संस्कार पब्लिक स्कूल कौङियाकला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। विद्यालय के चेयरमैन, डायरेक्टर, प्रधानाचार्य, समस्त टीचर, स्टाफ व सभी बच्चों में प्रतिभाग किया। चेयरमैन डॉक्टर नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, डायरेक्टर सुश्री सौम्या द्विवेदी सहित योग कार्यशाला में आलोक सिंह, निशा सिंह, विनीता उपाध्याय, अंकित श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, धर्मेंद्र, सतीश, राम निहाल आदि रहे।
सीखड़: गंगा तट पर मां गायत्री मंदिर में पतंजलि योगपीठ के जिला ग्रामीण प्रभारी योगी राकेश उपाध्याय के ने योग कराया। इस दौरान अक्षय राज मिश्रा, प्रियंका मौजूद रहे। नरोत्तम सिंह पदम् सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मगरहा में सतीश योगी, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. राघवेंद्र सिंह, प्राचार्य प्रो मृणालिनी सिंह ने योग किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेम यादव ने किया।
अहरौरा: नपा कार्यालय में सभासद सहित कर्मचारियों ने योग किया। इस दौरान कृष्ण कुमार तिवारी, आनंद कुमार, नीतीश कुमार, मृत्युंजय, राजकुमार, मंदिर पर आरटीआई कार्यकर्ताओं ने योग दिवस मनाया। योग गुरु सुरेश ने लोगों को योग सिखाया। इस दौरान शैलेन्द्र श्रीवास्तव, विकास, संदीप, मनोज, पोली सेठ राजन, वीरेन्द्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कछवां: क्षेत्र के गड़ौली कम्हरिया गांव में ओएस बालकुंदन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथ कैबिनेट मंत्री दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालू गुरु ने योगाभ्यास कर लोगों को प्रेरित किया। पंडित रामकिंकर उपाध्याय पार्क में भी योग शिविर का आयोजन कर अनिल सिंह कुंवर ने लोगों को योग की जानकारी दी।

कैलहट: राम ललित सिंह पीजी कॉलेज कैलहट में प्रबंधक अनमोल सिंह ने कहा कि निरोगी जीवन के लिए योग अति आवश्यक है। मुख्य अतिथि बीएचयू के पूर्व प्रो. कल्याण सिंह ने योग पर जोर दिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. एमपी सिंह, डॉ. डीएन सिंह, डॉ. श्री प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। पुरुषोत्तमपुर बाजार स्थित शिवम पब्लिक स्कूल में कृतज्ञ फाउंडेशन के सौजन्य से विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षिका आरती सिंह बच्चों को अभ्यास कराया गया। प्रधानाचार्य अखिलेश सिंह, वेद मित्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed