फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Yoga asanas and pranayama conducted on Day

योग दिवस पर कराए गए आसन और प्राणायाम

Mon, 22 Jun 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Mon, 22 Jun 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Yoga asanas and pranayama conducted on Day

विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर  विभिन्न संगठनों की ओर से  योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को  योग की मुुद्राओं व आसनों का अभ्यास कराया गया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान  योग की महत्ता एवं उपयोगिता पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया। भारत के  प्राचीन धरोहर को अंतर्राष्ट्रीय मान्यता मिलने के बाद विश्व में एक साथ  प्रथम विश्व योग दिवस पर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन


योग  गुरु श्रीश्री रविशंकर के निर्देशानुसार आर्ट आफ लिविंग की ओर से नारघाट  स्थित उत्सव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लोगों को योग के विविध  आयामों को बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षक बाल कृष्ण यादव, प्रतिमा वर्मा, राम संजीवन  दूबे, रजनी गुप्ता, श्रीकांत, संजीव केशरी, उषा शुक्ल, संतोष सिंह, डा.  साधना जायसवाल ने 250 लोगों को 35 मिनट का योगाभ्यास कराया।

 विश्व हिंदू  परिषद एवं बजरंग दल की ओर से लालडिग्गी स्थित मिलन पैलेस में योग गुरु सतीश  यादव ने 327 कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण आसनों को कराकर स्वस्थ् रहने की  कामना की ।

 जिला मंत्री मनोज दमकल ने कहा कि योग की महत्ता को संपूूर्ण  विश्व ने स्वीकार किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल, विजय  बहादुर पांडेय, पंकज टंडन, महेश तिवारी, मदन गोपाल सोनी, राजीव यादव, राहुल  बरनवाल आदि मौजूद रहे। नार्थ सेंटर रेलवे इंप्लाई संघ शाखा मिर्जापुर के  कार्यालय पर यूनियन के सभी पदाधिकारियों सहित रेलवे के कर्मचारियों ने योग  किया।

शाखा मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि योगासन से शरीर के  प्रत्येक अंग का व्यायाम होता है, जिससे शरीर पूर्णत: स्वस्थ बना रहता है।  इस दौरान आईए सिद्दीकी, सर्वेश तिवारी, सीबी सिंह आदि रहे।

 गायत्री परिवार की ओर से ओझला स्थित रचनात्मक  चेतना केंद्र पर विभिन्न योगासनों के अलावा सूर्य नमस्कार कराया गया। इस  दौरान सालिक राम मौर्य, सीताराम, जय नरायण दूबे आदि रहे। केबीपीजी कालेज में एनसीसी कैडेटों ने मेजर डा. सुनीता त्रिपाठी के  संरक्षण में योगासन किया।

कार्यक्रम के दौरान योग की महत्ता पर भी प्रकाश  डाला गया। भटौली रोड स्थित सरला पब्लिक स्कूल में योग शिविर में प्रशिक्षक  करण प्रताप सिंह ने प्रशिक्षण दिया। चेयरमैन दिनेश चंद्र सर्राफ ने योग की  उपयोगिता को बताया। हैहयवंशीय कसेरा युवा संघ की ओर से सोनवर्षा,  दुर्गादेवी स्थित श्रीरामटेक पर योग गुरु निखिल पटवा ने प्रशिक्षण दिया। राजकीय इंटर कालेज  के मैदान पर श्रीश्री बाल विद्या केंद्र के 93 बच्चों ने योग किया।

 इस  दौरान हरिनारायण, प्रदीप, साधना गुप्ता आदि मौजूद रहे। नटवां, इमामबाड़ा  स्थित एमजी आईटीआई में आयोजित योग शिविर में लोगों को योगासन कराया गया। 


प्रबंधक विनोद गुप्ता ने लोगों को योग के प्रति प्रेरित किया। विंध्याचल स्थित  महर्षि आश्रम में आयोजित ध्यान व योग शिविर में योग, प्राणायाम तथा भावगीत  का सामूहिक अभ्यास कराया गया।

 ब्रम्हचारी गिरीश जी ने योग और ध्यान की  महत्ता को बताया। ओम सांई सेवा समिति की ओर से घुरहूपट्टी में  शिविर लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed