{"_id":"6182ca9ea3a92561f3750934","slug":"yama-s-lamp-was-taken-out-on-choti-deepawali-mirzapur-news-vns620907188","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटी दीपावली पर निकाला यम का दीया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटी दीपावली पर निकाला यम का दीया
विज्ञापन
मिर्जापुर। छोटी दीपावली पर बुुधवार को लोगों ने यम के दीये निकाले। धनतेरस के दूसरे दिन घरों में यम की पूजा अर्चना किया। और नरक से छुटकारा दिलाने की प्रार्थना की। छोटी दीपावली के मौके पर घरो, प्रतिष्ठानों, आफिस व विभिन्न कार्यालयों को रंग-बिरंगे इंडियन झालरों से सजाया गया था। दीपावली के पूर्व संध्या पर शहर से लेकर गांव रोशनी से जगमगा उठा। नगर के विभिन्न बाजारों में कपड़ेे, आभूषण, गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों, लाई, चिउड़ा व चीनी से बने रंग-बिरंगे मिठाइयों की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। सुबह से लेकर देर रात तक लोग खरीदारी में जुटे रहे।
बालूशाही, बूंदी की लड्डू ग्राहकों की पहली पसंद
मिर्जापुर। छोटी दीपावली अर्थात नरक चतुर्दशी के दिन बुधवार को नगर की सड़कों पर मेले जैसा नजारा दिखा। मिठाई के साथ ही लाई, चिउड़ा, रेवड़ी व चीनी से बनी मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की काफी भीड़ रही। रमईपट्टी, सिविल लाइन, वासलीगंज, शुक्लहा, घंटाघर, तेलियागंज, संगमोहाल, गिरधर चौराहा, पेहटी चौराहा, लालडिग्गी, महुवरिया समेत अन्य बाजारों में लाई, चिउड़ा की दुकानों पर ज्यादातर महिलाएं और बच्चे नजर आए।
सामान्य मिठाइयां तीन सौ रुपये से शुरू होकर एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक बिकीं। शुद्ध देशी घी की मिठाई 340 रुपये से लेकर एक हजार रुपये किलोग्राम बिक्री। गोंद व मोतीचूर, मेवे के लड्डू का बाजार में बोलबाला रहा। मोतीचूर व बेसन संग मगदल लड्डू दो से तीन सौ रुपये प्रति किलोग्राम बिके। गोद, मेवा के लड्डू पांच से एक हजार रुपये प्रति किलोग्राम बिके। काजू बर्फी व लड्डू भी छह से आठ सौ रुपये प्रति किलोग्राम बिके। दुकानों पर सोहन हलवा व बालूशाही ग्राहकों की पहली पसंद बनी रही। इसी के साथ ही विभिन्न बाजारों में सड़क की दोनों पटरियां लाई, गट्टा, रेवड़ी व चीनी मिठाईयों से सजा रहा। लाई 40 से 50, चिउड़ा 45 से 50, चीनी से बने रंग बिरंगे मिठाइयां 80 से सौ रुपये प्रति किलोग्राम बिकी।
विज्ञापन
खूब बिके गणेश, लक्ष्मी की मूर्तियां
मिर्जापुर। छोटी दीपावली पर बुधवार को बाजार में गणेश, लक्ष्मी मूर्तियां खरीदे गए। मिट्टी से बनीं मूर्तियां ग्राहको की पहली पसंद रहीं। बाजार में पांच रुपये से लेकर तीन सौ रुपये तक की गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां मौजूद रहीं। नगर के सिविल लाइन, रमईपट्टी, महुवरिया, वासलीगंज घंटाघर समेत अन्य बाजार में सड़क की पटरियों पर गणेश, लक्ष्मी से सजीं रहीं। साथ ही लाल, पीले कपड़े और माला-फूल के दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देेेखी गई।
रंगीन झालर व मोमबत्ती के बजाय मिट्टी के दीपक खूब बिके
मिर्जापुर। छोटी दीपावली पर बुधवार को बाजार में मोबत्ती के बजाय ग्राहकों ने मिट्टी के दीपकों की जमकर खरीदारी की।
नगर के घंटाघर, रामबाग, रमईपट्टी, वासलीगंज, तेलियागंज, मुकेरी बाजार, इमामबाड़ा, लालडिग्गी स्थित अन्य बाजार में सड़क की दोनों पटरियां आकर्षक दीपक व बच्चों के खिलौने से पटी रहीं।