फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Yakub Memon hanging right decision : Singhal

याकूब मेमन को फांसी सही फैसला : सिंघल

Fri, 31 Jul 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला
ब्यूरो मिर्जापुर अमर उजाला Updated Fri, 31 Jul 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Yakub Memon hanging right decision : Singhal
विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संरक्षक अशोक सिंघल ने गुरुवार को कहा कि मुंबई हमले के दोषी याकूब मेमन को फांसी देने का कोर्ट का फैसला सही है। ऐसा कर न्यायालय ने हमले में मारे गए परिवार के लोगों को न्याय दिया है। धमाकों से 257 लोगों की जान लेने और 713 लोगों को घायल करने के अपराध का क्या दंड नहीं मिलना चाहिए? अशोक सिंघल देवरहा बाबा आश्रम में बाबा के दर्शन पूजन और आशीर्वाद लेने के  बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सिंघल ने मां विंध्यवासिनी देवी के भी दर्शन-पूजन किए।
विज्ञापन


 आश्रम परिसर में आयोजित प्रेस-वार्ता मेंे सिंघल ने मेमन को फांसी दिए जाने के सवाल पर कहा कि मुंबई में शृंखलाबद्ध धमाके हुए थे, जिसमें 257 लोग मारे गए थे, जबकि 713 लोग घायल हुए थे। केंद्र सरकार के आतंकवादी घटनाओं को रोकने में असफल रहने के सवाल पर कहा कि क्या चाहते हैं पाकिस्तान पर हमला बोल दिया जाए, अगर ऐसी ही स्थिति रही तो पाकिस्तान का वजूद समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या नरेंद्र मोदी राम मंदिर मुद्दा भूल गए हैं? आप राम मंदिर का मुद्दा बार-बार उठाते आए हैं और आज तक उठाते आ रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी से लड़ाई लडूं ?  यह भगवान का काम है, भगवान उनके अंदर बैठे हैं, उन्होंने ही उनको यह राज्य दिलाया है राम मंदिर बनाने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पत्रकार वार्ता के बाद वह सक्तेशगढ़ रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रामचंद्र शुक्ल, जिला मंत्री मनोज दमकल, जिला उपाध्यक्ष सुशील मुसद्दी, मुकेश, श्रीकृष्ण, बालमुकुंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed