{"_id":"6ad674c122d659dd7d059f4f","slug":"ya-devi-sarvabhuteshu-daya-rupena-sanstha-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163461-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: या देवी सर्वभूतेषु दया रूपेण संस्थिता...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: या देवी सर्वभूतेषु दया रूपेण संस्थिता...
विज्ञापन
कछवां में राॅयल क्लब की ओर से स्थापित मां दुर्गा प्रतिमा।-संवाद।
विधि-विधान से पूजी गईं मां दुर्गा, पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर सोमवार को पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। हवन-पूजन, शंख, नगाड़ा व घंटे की गूंज के साथ ही या देवी सर्व सर्वभूतेषु दया रूपेण संस्थिता... आदि मंत्रों से पंडाल गुंजायमान रहे। इसका अर्थ है जो देवी सभी प्राणियों में विद्या (ज्ञान और चेतना) के रूप में विराजमान हैं, उन्हें बारं बारं प्रणाम है।
उधर, नौ दिन का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने नवमी तिथि पर नौ कन्याओं का पूजन और उपहार देकर उन्हें हंसी-खुशी विदा किया। कई स्थानों पर जागरण का आयोजन हुआ। जिसमें एक से बढ़कर एक देवी गीत पर श्रोता पूरी रात झूमते रहे।
पुलिस लाइन, पक्कापोखरा, रमईपट्टी, वासलीगंज, घंटाघर, मुसफ्फरगंज, सुंदरघाट, मुकेरी बाजार, गणेशगंज, कसेरवा इनारा, स्टेशन रोड, संगमोहाल, तेलियागंज, पैरियाटोला, तुलसी चौक, दूधनाथ चुंगी, लोहिया तालाब, ओझला, आवास विकास स्थित कतवारु के पुरा, इमामबाड़ा, पेहटी चौराहा, लालडिग्गी के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पूजा पंडालों में मां दुर्गा व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं सजाई गई हैं। किरतार तारा, रमईपट्टी कनौरा घाट मार्ग पर अघौली तिराहा, हरिहरपुर बेदौली सहित अन्य स्थानों पर महानवमी पर पूजा पंडालों में मां दुर्गा की विधि-विधान पूर्वक पूजन-अर्चन की गई।
विज्ञापन
विंध्याचल: बंधवा महावीर के अलावा अन्य स्थानों पर नयनाभिराम नवदुर्गा झांकी स्थापित की गई है, सुबह और शाम दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
अदलहाट: क्षेत्र के कुल 22 स्थानों पर भव्य दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, सप्तमी से ही अदलहाट बाजार के गांधी चबूतरा, शर्मा रोड तिराहा, गोरही रोड, गौरही नहर तथा भुईलीखास, कौड़ियां कला, खजुरौल, रानी बाग आदि जगहों के पूजा पंडाल गुलजार हैं।
जमालपुर: हसौली गांव में आयोजित तीन दिवसीय दुर्गा पूजनोत्सव में रविवार की रात्रि देवी जागरण का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए देवी जागरण टीम ने एक से बढ़कर एक झांकी की प्रस्तुति से लोगों का पूरी रात मनोरंजन किया। घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो से देवी जागरण का शुभारंभ हुआ। राधा-कृष्ण झांकी, महिषासुर मर्दन झांकी, काली माता की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पुजारी रजनीश दुबे, कुमार बियार, प्रकाश चौबे आदि रहे।
शेरवां: प्राचीन काली माता मंदिर परिसर में नौ दिवसीय अखंड हरि कीर्तन जारी है। मां काली का स्वरूप धारण कर पहुंची बालिका आकर्षण का केंद्र रही।
सक्तेशगढ़: क्षेत्र के नदिहार, खम्हवा जमती, जौगढ़, गोल्हनपुर, रामपुर सक्तेशगढ़, बलुआ बजाहुर, समुदवा, नौनुटी, तेंदुआ कला, गोबरदाह, धौहा और लालपुर कोकिलवा सहित विभिन्न गांवों में कुल 25 स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित पूजा पंडालों में नवमी पर पूजन-अर्चन किया गया।