{"_id":"6ad923ccdae2a9155e02c437","slug":"wrestling-match-with-a-prize-of-51000-between-wrestlers-from-punjab-and-up-ends-in-a-draw-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-163555-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पंजाब और यूपी के पहलवानों में बराबरी पर छूटी 51000 की कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पंजाब और यूपी के पहलवानों में बराबरी पर छूटी 51000 की कुश्ती
विज्ञापन
चुनार में आयोजित कुश्ती के दंगल में दांव आजमाते पहलवान, संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चुनार। चुनार दुर्ग के नीचे भरपुर तिराहे के पास भरत मिलाप मेले के उपलक्ष्य में भरत मिलाप कुश्ती दंगल समिति के तत्वावधान में बुधवार को कुश्ती हुई। मुख्य अतिथि विधायक चुनार अनुराग सिंह ने राष्ट्रीय स्तर के पहलवान पंजाब के युवराज व वाराणसी के लालजी का हाथ मिलाकर परिचय कराया।
सबसे बड़ी 51000 रुपये की इनामी कुश्ती इन्हीं पहलवानों के बीच हुई जो बराबरी पर छूटी। विधायक ने कहा कि लंबे समय से बंद रहे इस कुश्ती दंगल को फिर से शुरू कराकर आयोजन समिति ने खेलों के लोक परंपरा को पुनर्जीवित करने का जो प्रयास किया है। इसके लिए उन्होंने समिति व खेल प्रेमियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कुश्ती में दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, भोपाल सहित लखनऊ, प्रयागराज, आजमगढ़, गोरखपुर, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, संत रविदास नगर, पं दीनदयाल उपाध्याय नगर सहित अन्य जिलों के पहलवानों ने जोर आजमाइश किया। चंदन रामपुर व अमरेश चंदौली, सदानंद मुगलसराय व महेश कछवां, गोलू नचनीयाबीर व लकी रूदौली के बीच 5000 - 5000 रुपये की कुश्ती लड़ी।
विज्ञापन
सबसे बड़ी कुश्ती पंजाब के युवराज व वाराणसी के लालजी के बीच 51 हजार की हुई जिसके लिए 10 मिनट का समय सुनिश्चित किया था। इस दौरान दोनों राष्ट्रीय स्तर के पहलवानों ने दांव लगाया लेकिन कुश्ती बराबरी पर रही।
पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, विधायक प्रतिनिधि आलोक सिंह, पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष बचाऊ लाल सेठ, नगर मंडल अध्यक्ष मंगरू साहनी, दिनेश सिंह पटेल, शीतला प्रसाद यादव, अखिलेश सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।