फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Wrestlers gathered, weighing was done

Mirzapur News: पहलवानों का हुआ जमावड़ा, कराया गया वजन

Fri, 27 Oct 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers gathered, weighing was done
कछवां। मंगला राय की स्मृति में आयोजित मंगला राय गोल्ड कप राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कछवां नगर पंचायत स्थित सत्यनारायण सिंह खेल विकास संस्थान में बृहस्पतिवार को पहलवानों का जमावड़ा शुरू हो गया। इनमें सर्वाधिक हरियाणा के पहलवान शामिल हैं।
विज्ञापन

पहले दिन बृहस्पतिवार को पहलवानों ने अपना वजन कराकर नाम दर्ज कराया। शुक्रवार को कुश्ती प्रतियोगिता कराई जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। साथ ही वे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के महिला तथा पुरुष पहलवानों से भी मिलेंगे। तीन दिन तक चलने वाले कुश्ती प्रतियोगिता के पहले दिन देश के कोन-कोने से पहुंचे पहलवानों ने अपना वजन कराया। शाम तक 81 पहलवान वजन कराकर अपना नाम दर्ज करा चुके थे। शुक्रवार को सुबह तक सभी पहलवान पहुंच जाएंगे। शुक्रवार को विभिन्न वर्ग के पहलवानों के बीच कुश्ती प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार को 40 जोड़ी पहलवानों की कुश्ती होगी। जिसमें 15 जोड़ी महिला पहलवान होंगी। इसके अलावा 25 जोड़ी पुरुष पहलवान जोर आजमाइश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed