{"_id":"d3ee35e82a73d700abf1900e7b2e959d","slug":"worshiped-the-lord-vishwakarma-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजे गए भगवान विश्वकर्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूजे गए भगवान विश्वकर्मा
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Fri, 18 Sep 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर और ग्रामीण अंचलों में शिल्प और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा श्रद्धाभाव से पूजे गए। इस अवसर पर कल-कारखानों सहित भव्य पंडालों में आदिशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई।जगह-जगह भक्ति संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा भक्तों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।
नगर के लोंहदी स्थित एसएन आईटीआई कालेज में भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आदिशिल्पी की प्रतिमा को स्थापित कर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कालेज के डायरेक्टर राजेश सिंह एवं संध्या सिंह सहित कालेज के अनुदेशक एवं शिक्षक उपस्थित रहे। उधर विंध्याचल स्थित भवानीपुर, अमरावती दी मारुति उद्योग कंपनी में भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता सुरेश तिवारी, मलय तिवारी, सुनील दत्त दूबे आदि उपस्थित रहे।
चंदईपुर स्थित यश आटोमोटिव एवं यश इक्यूपमेंट में भगवान विश्वकर्मा का पूजन बड़े ही श्रद्घाभाव से किया गया। इस दौरान बीके श्रीवास्तव, एसके मिश्र, एके शुक्ल, लखन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। जीडी बिनानी रोड स्थित उमा इलेक्ट्रानिक में संस्थान के डायरेक्टर केके शर्मा ने विधि पूर्वक भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
भरुहना रोड स्थित महिंद्रा के शोरूम अग्रवाल आटो सेल्स में अधिष्ठाता शुभम अग्रवाल एवं सुमित अग्रवाल ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन अर्चन किया। ओके मोटर्स में ओम प्रकाश चौरसिया और दीपक चौरसिया ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया।
पथरहिया स्थित राजकीय आईटीआई एवं पालिटेक्निक कालेज, नटवां स्थित एमजी आईटीआई, बस्तरा लालगंज स्थित कृष्णावती आईटीआई में भी पूजन-अर्चन किया गया। इस दौरान डायरेक्टर साधना सिंह, पंकज सिंह, लक्ष्मण सिंह, अरूण सिंह आदि मौजूद रहे। पड़री : क्षेत्र के दाढ़ीराम, पड़री बाजार, रानी चौकिया, भरपुरा, गड़थौली आदि स्थानों पर आदि शिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन-अर्चन किया गया। छानबे : क्षेत्र के जिगना, हरगढ़, गैपुरा, जोपा, पाली, नरोईया, सुमतिया सहित कई अन्य गांवों में भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया गया।
चुनार : क्षेत्र के धौंहा, बड़ागांव, सीमेंट फैक्ट्री सहित सभी उद्योग आज पूरी तरह बंद रहे। कामगारों ने भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान कई पूजा पंडाल में भजन और लोकगीतों का भी आयोजन किया गया।
नगर में रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तो ग्रामीण अंचल में जमुई, परसोधा, कैलहट, अदलहाट बाजार, अहरौरा बाजार, इमलियां चट्टी, खानपुर, पाहों, सीखड़, अदलपुरा इलाके में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से हुई। इस दौरान लोगों की भीड़भाड़ रही।