{"_id":"66b6ab674ac8279ee10d1334","slug":"worship-of-snake-god-with-milk-and-lava-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-120371-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: दूध-लावा के साथ नागदेवता की आराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: दूध-लावा के साथ नागदेवता की आराधना
विज्ञापन
मिर्जापुर। नागपंचमी पर शुक्रवार को घर-घर नागदेवता की पूजा की गई। इस दौरान लोगों ने घर के प्रवेश द्वार पूजा घर और सभी दरवाजों पर छोटे-बड़े गुरु की फोटो चिपकाकर मदार-महुआ के पत्ते पर दूध-लावा पान का भोग लगाया। सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद लोगों ने गुलगुला, मालपुआ, खीर, पूड़ी-सब्जी आदि पकवानों का लुत्फ उठाया। ग्रामीण क्षेत्रों में युवकों ने कबड्डी, कुश्ती दंगल, ऊंची कूद आदि खेलों का आयोजन हुआ। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं भोर से ही नागपंचमी की तैयारी में जुटी रहीं। बच्चों की टोली बगीचों और खेल मैदानों की ओर निकल पड़ी। जिगना में भक्तों ने बाबा बदेवरानाथ धाम में जलाभिषेक किया। मंदिर में सुबह पांच बजे से ही शुरू हुआ भक्तों के आने का सिलसिला दोपहर बारह बजे तक चलता रहा। धाम परिसर हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजायमान रहा। ग्राम प्रधान माहेश्वरी उपाध्याय और महंत महेंद्र गिरी ने बताया कि प्रशासन की ओर से मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा विजयपुर झोरिया महादेव, हरगढ़ विमलेश्वर महादेव, गौरा नगरीनाथ, चेहरा परशुराम पुरी और हलिया के कोटार स्थित शिव धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। उधर, बरियाघाट स्थित श्री पंचमुखी महादेव, तारकेश्वर महादेव, घंटेश्वर महादेव मंदिर, मां विंध्यवासिनी मंदिर, रामेश्वर महादेव मंदिर, कंतितेश्वर महादेव, भूतेश्वर नाथ महादेव, रोडवेज स्थित श्री नंदेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। उधर, बावली चौराहे पर स्थित बुढ़ेनाथ महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया। मंदिर में आयोजित भंडारे हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। उधर, कलवारी के गुरुदेव नगर आश्रम में झूलनोउत्सव का आयोजन हुआ। उधर, कंतित स्थित नाग कुंड पर पौराणिक नाग कुंड सेवा समिति की ओर से पूजन किया गया। इस दौरान अनुपम महाराज के नेतृत्व में 21 पुरोहितों ने नाग कुंड की पूजा की। इस दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एस पी सिटी नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर मौजूद आदि रहे।
नागपंचमी पर 52 पहलवानों ने आजमाए दांवपेंच
संवाद न्यूज एजेंसी
सक्तेशगढ़। नागपंचमी पर राजगढ़ गांव स्थित बड़ा महादेव मंदिर और नदिहार गांव के हनुमान मंदिर परिसर में कुश्ती दंगल और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में 52 पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान नदिहार ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह, अंजनी कुमार सिंह, विकास कुमार मौर्य, दीपक मिश्रा, आशीष कुमार सिंह, हृदय नारायण मौजूद रहे। उधर, कलवारी चौराहा स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दौड़ और कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इस मौके पर हरीश जी तिवारी, मनीष, चंद्रेश, राजन केशरी, ईश्वर दयाल मौजूद रहे।