फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers unite, win sp

कार्यकर्ता एकजुट हों, जीतेगी बसपा

Thu, 21 Jul 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Thu, 21 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Workers unite, win sp
कार्यकर्ता शिविर को संबोधित करते अध्यक्ष राजेश गौतम - फोटो : mirzapur
बहुजन समाज पार्टी   ने बुधवार को नगर के जैनाथ उत्सव भवन परिसर में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि जोन कोआर्डिनेटर अमरेंद्र बहादुर भारती ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं तो हम चुनाव जीत जाएंगे।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार समझ नहीं पा रही है कि बसपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए किस दल से गठबंधन किया जाए। जोन कोआर्डिनेटर गुड्डू राम ने बसपा की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और भाईचारा कमेटी के कार्य और उसके सिद्धांत के बारे में बता कर प्रशिक्षित किया। मोहम्मद परवेज खान ने कार्यकर्ताओं की सक्रियता व अनुशासन की प्रशंसा की। मंडल कोआर्डिनेटर रामाश्रय भारती ने कहा कि आज हमलोगों को जो मान-सम्मान मिल रहा है, उसकी एकमात्र ताकत अमूल्य वोट ही है।
विज्ञापन


शिविर के दौरान सैकड़ाें लोगाें ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने जुड़ने वाले लोगाें का स्वागत किया। अध्यक्षता मुन्नालाल गौतम व संचालन कमला प्रसाद सोनकर तथा जिलाध्यक्ष राजेश गौतम  ने किया। इस दौरान कमला भारती, बलराम यादव, सुरेंद्र मौर्य, मनोज गौतम, सेराज खान, सद्दाम राईन, आशीष तिवारी, अनिल गौतम, कुंदन सोनकर, राजू भारती, सावित्री देवी, ज्योति देवी, सरफ राज खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed