फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Workers protested at the gate of the solar power plant

Mirzapur News: सोलर पावर प्लांट गेट पर श्रमिकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 18 Dec 2025 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Workers protested at the gate of the solar power plant
मजदूरी भुगतान की मांग को लेकर पावर प्लांट गेट पर प्रदर्शन करते  मजदुर।- संवाद।
कलवारी। पारिश्रमिक भुगतान की मांग के लिए बुधवार को कलवारी माफी के पुरवा गुरुदेव नगर में स्थापित 50 मेगावाट सोलर पावर प्लांट के श्रमिकों ने प्रदर्शन किया। पावर प्लांट गेट पर हुुए प्रदर्शन के दौरान श्रमिकों का कहना है कि वे नेशनल सिक्योरिटी सर्विस के तहत प्लांट में कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि चार महीने से उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिली है। श्रमिकों का कहना है कि इंचार्ज और सुपरवाइजर से पारिश्रमिक मांगने पर वह टालमटोल कर रहे हैं। श्रमिक जितेंद्र कुमार का कहना है कि श्रमिकों को 320 रुपये के हिसाब से पारिश्रमिक दी जाती है। चार महीने से मजदूरी नहीं मिल रही है। कहा कि पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से घर परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। इंचार्ज विजय सिंह का कहना है कि सभी श्रमिकों का पैसा आ गया है। शुक्रवार तक सभी श्रमिकों को भुगतान कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में अमरनाथ, संतोष कुमार, राम भजन, जितेंद्र सिंह, श्रीप्रकाश, पारस, विनोद कुमार, राजू कुमार, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, विनोद मौर्य आदि श्रमिक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed